शुरू से ये बताया गया है कि गुलाब जल स्किन के लिए परफेक्ट हाइड्रेटर है, जिससे स्किन पोर्स अंदर से नरिश होने के साथ मॉइस्चराइज होते हैं। इसके इस्तेमाल से कोलेजन बूस्ट होता है और त्वचा में नमी बनी रहती है और फाइन लाइन्स और झुर्रियों से बचाव होता है। साथ ही गुलाब जल एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है और एक्ने कम करने के साथ स्किन की बनावट बनी रहती है। वैसे तो इसके बहुत से फायदे हैं, लेकिन आज आपको बताया जाएगा कि मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल लगाने से क्या फायदा होता है।

मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल

. आपको बता दें कि मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल दोनों एक बेहतरीन देसी स्क्रब में आते हैं। इन दोनों का इस्तेमाल करते हैं तो स्किन की कई समस्याओं में कमी आ सकती है। अगर आप मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर लगाते हैं तो डेड सेल्स की सफाई में मदद मिलेगी। स्किन पोर्स खुलते हैं जिससे त्वचा को सांस लेने का मौका मिलता है।

. एक्ने की दिक्कत है तो मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल, दोनों मिलाकर एक एंटी एक्ने स्क्रब बना सकते हैं। इससे आपकी त्वचा अंदर से साफ होगी और एक्ने के बैक्टीरिया नहीं फैलते। त्वचा पर एक्ने और दाने की समस्या नहीं होगी।

. ऑयली स्किन है तो ये दोनों बहुत ही फायदेमंद है। ये दोनों मिलकर स्किन से तेल के कणों को साफ करते हैं। स्किन से गंदगी और तेल की सफाई होगी।

लगाने का तरीका

सबसे पहले मुल्तानी मिट्टी लें और गुलाब जल मिला लें। ये दोनों मिलाएं और एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें और फिर इसे अपने चेहरे पर लगा लें। 10 मिनट बाद किसी गीले कपड़े से इसे साफ कर लें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *