सरसों का तेल पोषक तत्वों से भरपूर माना जाता है। इसमें विटामिन-ए, ई, कैल्शियम, पोटैशियम, एंटीऑक्सीडेंट्स और मैग्नीशियम मौजूद होते हैं। यह पोषक तत्व स्वास्थ्य के लिए बेहद जरुरी होते हैं ऐसे में सरसों का तेल स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। बहुत से लोग इस तेल का इस्तेमाल खाना बनाने के लिए भी करते हैं। इसके अलावा स्किन और बालों की मालिश के लिए भी यह तेल फायदेमंद होता है। आयुर्वेद में इसे नाभि पर लगाना भी बेहद लाभकारी बताया गया है। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट्स भी रात में सोने से पहले नाभि पर सरसों का तेल लगाने से आपकी कई हेल्थ प्रॉब्लम्स दूर होंगी। तो चलिए इस आर्टिकल के जरिए आपको बताते हैं कि रात को सोने से पहले सरसों का तेल नाभि में लगाने से क्या फायदे होंगे।
तनाव होगा कम
नाभि पर सरसों का तेल लगाने से स्ट्रेस और चिंता भी कम होगी। सारे दिन की थकान और चिंता कम करने के लिए आप नाभि पर सरसों का तेल लगाकर सो सकते हैं। इससे आपके दिमाग को भी शांति मिलेगी क्योंकि नाभि को मुख्य केंद्र माना जाता है ऐसे में यदि आप यहां पर तेल लगाएंगे तो आपकी शारीरिक और मानसिक स्थिति सुधरेगी।

त्वचा पर आएगी नमी
सरसों का तेल नाभि पर लगाने से आपकी स्किन को भी फायदा होगा। इससे आपकी स्किन में नमी बनी रहेगी। इसके अलावा आपका स्किन भी ग्लोइंग बनेगी। नाभि पर सरसों का तेल लगाने से आपकी बॉडी डिटॉक्स होगी और इसका असर आपके चेहरे पर भी दिखेगा।
पाचन संबंधी बीमारियां होगी दूर
यदि आप पाचन संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं तो भी नाभि का तेल लगाना आपके लिए फायदेमंद होगा। इससे आपका पाचन स्वस्थ रहेगा और पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होगी। इसके अलावा रात में नाभि पर तेल लगाने से अपच, गैस और कब्ज जैसी समस्याओं में भी राहत मिलेगी।
सर्दी-जुकाम होगा दूर
नाभि पर सरसों का तेल लगाने से सर्दी-जुकाम से भी आपको राहत मिलेगी। यदि आप सर्दी-जुकाम से जूझ रहे हैं तो नाभि का तेल लगाकर सो जाएं। इससे कुछ ही दिनों में आपको सर्दी-जुकाम में राहत मिलेगी।
जोड़ों का दर्द होगा दूर
यदि आप जोड़ों के दर्द से जूझ रहे हैं तो रोज रात को सोते समय नाभि पर सरसों का तेल लगाएं। इससे आपको दर्द से राहत मिलेगी। यह तेल घुटनों का दर्द ठीक करने में फायदेमंद होगा। सरसों का तेल गठिया रोगियों के लिए भी बेहद लाभकारी होता है। नाभि पर सरसों का तेल यदि आप लगाते हैं तो गठिया के कारण होने वाले दर्द में भी राहत मिलेगी।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
