लाल मिर्च बहुत से लोग नहीं खाते क्योंकि यह स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होती है हालांकि हर किसी की किचन में आपको यह मिल जरुरी जाएगी। कुछ लोग खाने में कम मात्रा में ही सही इसका इस्तेमाल जरुर करते हैं। अब यहां सवाल यह आता है कि क्या इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है जिसके कारण लोग इसे कम मात्रा में ही सही अपनी डाइट में शामिल करते हैं लेकिन अगर आप इसके कारण शरीर को होने वाले नुकसान के चलते इसे खाने से बचते हैं। ऐसे में आज आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं क्या सच में लाल मिर्च खाना फायदेमंद है।

शरीर पर ऐसे होगा असर

एक्सपर्ट्स की मानें तो लाल मिर्च आपके स्वास्थ्य के लिए ज्यादा फायदेमंद नहीं होती। यदि आप इसका सेवन सीमित मात्रा में करते हैं तो आपका पाचन सही रहेगा। लाल मिर्च में कैप्साइसिन नाम का कंपाउंड पाया जाता है यह आपके पाचन को बढ़ाने में मदद करेगा। इसके अलावा यह पेट में एसिड का उत्पादन बढ़ाकर पाचन में भी मदद करेगा लेकिन अगर आप ज्यादा मात्रा में इसे खाएंगे तो पेट में जलन हो सकती है।

फायदे

दर्द होगा दूर

इसे खाने से सिर्फ आपका पाचन ही स्वस्थ नहीं होगा बल्कि आपको दर्द से भी राहत मिलेगी। इसका इस्तेमाल आप क्रीम के तौर पर दर्द से राहत पाने के लिए कर सकते हैं। गठिया और फ्राइब्रोमायल्जिया जैसी समस्याओं से राहत दिलवाने में भी यह मदद कर सकती है। इस क्रीम में कैप्साइसिन नाम का पदार्थ पाया जाता है जो कैमिकल के उत्पादन को बढ़ाने में मदद मिलेगी हालांकि इसका इस्तेमाल करने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरुर लें।

पाचन रहेगा हेल्दी

इस मिर्च का सेवन करने से आपके पाचन पर भी अच्छा असर होगा। यह पाचन एंजाइम को बढ़ावा देगा जिससे आपकी गट हेल्थ अच्छी रहेगी। इसमें पाया जाने वाला कैप्साइसिन पेट के एसिड का उत्पादन बढ़ाएगा। ऐसे में यह प्रोटीन को पचाने और शरीर में पोषक तत्वों को इकट्ठा करने में मदद करेगा हालांकि इसका फायदे लेने के लिए लाल मिर्च का सेवन सीमित मात्रा में करे क्योंकि ज्यादा खाने से आपको पाचन संबंधी समस्याओं से जूझना पड़ सकता है।

नुकसान

यदि आप ज्यादा मात्रा में लाल मिर्च खाएंगे तो आपकी सेहत पर बुरा असर होगा। इससे पाचन संबंधी समस्याएं बढ़ जाएंगी। इससे आपको सीने में जलन, एसिड रिफ्लक्स और पेट में दर्द हो सकती है ऐसे में यदि आपको भी पाचन संबंधी कोई समस्या है तो लाल मिर्च न खाएं। इसके अलावा ब्लड प्रेशर की समस्या, पेट में अल्सर और एलर्जी के कारण भी शरीर में रिएक्शन हो सकता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *