आपने यह कई बार सुना होगा शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिना जरुरी है लेकिन आपने यह नहीं जानते कि बहुत ज्यादा पानी पीना भी गंभीर समस्या खड़ी कर सकता है। ज्यादा पानी पीने के कारण आपको हाइपोनेट्रेमिया की समस्या हो सकती है। इसके कारण आपके खून में सोडियम की कमी हो सकती है। इससे आपका ब्लड पतला हो जाएगा। ब्लड पतला होने से आपको मतली, उल्टी, सिरदर्द, भ्रम, दौरे और गंभीर मामलों में व्यक्ति कोमा में भी जा सकता है। खासतौर पर यदि आप बहुत एक्सरसाइज करते हैं तो इलेक्ट्रोलाइट्स ठीक से नहीं भर पाएंगे।
ज्यादा पानी पीने से होगी ये दिक्कतें
हाइपोनेट्रेमिया
बहुत ज्यादा पानी पीने के कारण आपको हाइपोनेट्रेमिया हो सकता है। खून में सोडियम कम होने के कारण यह समस्या हो सकती है।

लक्षण
इसके लक्षणों की बात करें तो उल्टी, मतली, सूजन जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। ज्यादा गंभीर लक्षणों की बात करें तो भ्रम, दौरे और कोमा में जाना समस्या हो सकती हैं।
शरीर में बिगड़ जाएगा इलेक्ट्रोलाइट का बैलेंस
पानी का सेवन तभी करें जब शरीर को जरुरत हो नहीं तो इससे आपको डिहाइड्रेशन हो सकती है। जरुरत से ज्यादा यदि आप पानी पिएंगे तो इससे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट का बैलेंस बिगड़ जाएगा। खून में सोडियम का स्तर कम होगा जिसके कारण हाइपोनेट्रेमिया जैसी स्थिति हो सकती है। इसके लक्षणों की बात करें तो जी मिचलाना, सिरदर्द होना, दुर्बलता, चिड़चिड़ापन, मांसपेशियों में ऐंठन हो सकती हैं।
एक दिन में पिएं इतना पानी
इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिसन की मानें तो एक स्वस्थ व्यक्ति को रोज कम से कम 9-13 कप पानी पिना चाहिए।
ज्यादा पानी पीने के होंगे ये नुकसान
मांसपेशियों में होगी ऐंठन
बीएमजे में पब्लिश हुई स्टडी की मानें तो ज्यादा पानी पीने से खून में सोडियम और बाकी इलेक्ट्रोलाइट्स पतले हो सकते हैं इसके कारण शरीर में सोडियम का स्तर कम हो जाएगा। शरीर में सोडियम का स्तर कम होने से मांसपेशियों में ऐंठन जैसी शारीरिक समस्याएं भी हो सकती हैं।
दस्त
ओवरहाइड्रेशन से हाइपोकैलिमिया या बॉडी में पौटेशियम का स्तर कम होगा। इसके कारण से दस्त और काफी लंबे समय तक पसीना आना जैसे दिक्कतें होगी। एक रिपोर्ट के अनुसार, हाइपोकैलिमिया का असर आपके पाचन तंत्र पर होता है जिसके कारण उल्टी और दस्त जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।
हाइपोनेट्रेमिया
ज्यादा पानी पीने के कारण शरीर में सोडियम का लेवल कम हो जाता है। ऐसी स्थिति को हाइपोनेट्रेमिया कहते हैं। दिल और किडनी संबंधी समस्या जूझ रहे लोगों को इसका खतरा ज्यादा रहता है।
बार-बार पेशाब आना
ज्यादा पानी पीने के कारण पेशाब भी ज्यादा आएगा क्योंकि जब आप ज्यादा पानी पिएंगे तो किडनी को भी लगातार काम करना पड़ेगा। कई अध्ययनों से यह साबित हुआ है कि बार-बार पेशाब आना किडनी पर ज्यादा दबाव पड़ेगा।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
