कैंसर एक ऐसी बीमारी है जिसका नाम सुनते ही सब डर जाते हैं। इस बीमारी के प्रति लोगों में जागरुकता न होने के कारण कई लोग अपनी जान गंवा देते हैं। पहले यहां लोग बढ़ती उम्र के बाद इस बीमारी की चपेट में आते थे वहीं अब छोटी उम्र में भी इसका शिकार हो रहे हैं। इससे बचने के लिए अपनी डाइट और लाइफस्टाइल में कुछ बातों का खास ध्यान रखने की जरुरत होती है। आज विश्व कैंसर दिवस मनाया जा रहा है ऐसे में आपको बताते हैं कि कैंसर से बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखना जरुरी है। आइए जानते हैं।

30-50% होगा कैंसर से बचाव

विश्व स्वास्थ्य संगठन की मानें तो कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से बचने के लिए आपको रणनीति बनानी होगी। इन रणनीतियों को लागू करके आप 30-50%कैंसर से अपना बचाव कर पाएंगे। सबसे पहले आपको अपना लाइफस्टाइल बदलना होगा। यदि आपका लाइफस्टाइल अच्छा हुआ तो आप इस बीमारी से अपना बचाव कर पाएंगे।

हेल्दी डाइट लें

जंक-फूड, प्रोसेस्ड फूड्स जैसे कि रेड मीट और काफी ज्यादा मीठी ड्रिंक न पिएं। एक हेल्दी डाइट के जरिए आपका वजन भी कंट्रोल रहेगा और आप किसी भी तरह की गंभीर बीमारी से भी बचें रहेंगे। फलों, सब्जियों, साबुत अनाज और लीन प्रोटीन से भरपूर डाइट लें।

वैक्सीनेशन करवाएं

टीका और कुछ तरह की वैक्सीन कैंसर को रोकने में मददगार साबित होगी जैसे एचपीवी वैक्सीन यह यूट्रस और अन्य तरह के कैंसर का खतरा कम करेगी। इसके अलावा हेपेटाइटिस बी वैक्सीन लिवर कैंसर से बचाएगी। ऐसे में इस बीमारी से बचने के लिए वैक्सीनेशन जरुर करवाएं।

तंबाकू को कहें ना

कैंसर का मुख्य कारण तंबाकू ही है। यदि आप धूम्रपान करेंगे तो आपमें कैंसर का खतरा ज्यादा बढ़ जाएगा। इसलिए धूम्रपान छोड़ने के लिए आप मदद लें। इसके अलावा सैकेंड हैंड धुएं के संपर्क में भी न आएं।

फिजिकली एक्टिव रहें

मोटापा कई तरह की बीमारियों को जन्म देगा। ऐसे में अपना वजन कंट्रोल करने के लिए बैलेंस्ड डाइट लें, रुटीन में फिजिकल एक्सरसाइज करें। वॉक और योग जैसी चीजों को आप अपनी रुटीन में शामिल कर सकते हैं।

समय-समय पर जांच करवाएं

इस बीमारी का यदि समय पर इलाज किया जाए तो मरीज की जिंदगी बचाई जा सकती है। नियमित तौर पर जांच के साथ कैंसर का जल्दी पता लगाने और उसका इलाज करने में भी मदद मिलेगी। ऐसे में यदि आपको शरीर में कोई भी बदलाव दिखे तो डॉक्टर को जरुर दिखाएं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *