ज्यादातर महिलाएं प्रेग्नेंसी में तो अपना खासतौर पर ध्यान रखती है लेकिन प्रेग्नेंसी के बाद डिलीवरी हो जाने के बाद अपनी डाइट पर ध्यान नहीं देती। ऐसा करना बिल्कुल गलत है क्योंकि डिलीवरी के बाद शरीर को एक्स्ट्रा केयर की जरुरत होती है क्योंकि डिलीवरी के बाद महिलाओं का शरीर बहुत कमजोर हो जाता है। इसके कारण उन्हें डिलीवरी के बाद थकान हो जाती है। ऐसी स्थिति में उनके शरीर को पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व भी नहीं मिल पाती और उन्हें रिकवरी में भी देरी होगी। एक्सपर्ट्स की मानें तो डिलीवरी के बाद महिलाओं का काफी खून बहता है जिसके कारण उन्हें आयरन की कमी हो सकती है। इसके अलावा विटामिन-डी, कैल्शियम और ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्वों की मात्रा भी कम हो जाती है। ऐसे में उन्हें समझ नहीं आता कि शरीर में इन पोषक तत्वों की मात्रा कैसे कम की जाए। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि प्रेग्नेंसी के बाद कैसे आप इन पोषक तत्वों की कमी पूरी कर सकते हैं।
विटामिन-डी खाएं
प्रेग्नेंसी में महिलाएं ज्यादातर समय घर के अंदर ही रहती है। डिलीवरी के बाद करीबन 40 दिनों तक महिलाओं को अपना सारा समय एक ही कमरे में रहती हैं। ऐसे में उनके शरीर में विटामिन-डी की कमी हो सकती है। इस विटामिन की कमी होने के कारण हड्डियां, मांसपेशिया कमजोर, थकान, बार-बार मूड स्विंग्स जैसे लक्षण दिख सकते हैं। खासतौर पर यह कंडीशन महिलाओं के लिए ठीक नहीं होती इसलिए आप विटामिन-डी की कमी को पूरा करने के लिए सूरज की रोशनी के संपर्क में आएं। इसके अलावा इम्यूनिटी में सुधार करने के लिए दूध और दूध से बने प्रोडक्ट्स ज्यादा मात्रा में खाएं।
आयरन जरुर लें
प्रेग्नेंसी के बाद महिलाओं का खून काफी बह जाता है। ऐसे में यदि डिलीवरी के बाद महिलाएं अपनी डाइट पर ध्यान न दें और शरीर में आयरन की मात्रा न बढ़े तो महिलाओं को एनीमिया हो सकती है। एनीमिया से जूझ रही महिलाओं को अपने बच्चों को स्तनपान करवाना भी काफी मुश्किल होता है ऐसे में उन्हें डाइट में आयरन युक्त पदार्थ शामिल करें। यदि ब्लड लॉस हुआ तो आप एक्सपर्ट्स की सलाह पर आयरन सप्लीमेंट भी लें।

कैल्शियम खाएं
कुछ महिलाओं की प्रीमैच्योर डिलीवरी होती है। ऐसे में उन्हें कई सारी समस्याएं होती है इसके कारण उन्हें कैल्शियम की कमी हो सकती है। खून में कैल्शियम के स्तर कमी को हाइपोकैल्सीमिया भी कहा जाता है। ऐसे में जो महिलाएं स्तनपान करवा रही हो उनके लिए यह बिल्कुल भी सही नहीं है क्योंकि दवाई के प्रभाव के चलते भी यह स्थिति हो सकती है। ऐसे में आप कैल्शियम का इनटेक जरुर बढ़ाएं।
प्रेग्नेंसी के बाद रिकवरी के लिए लें ऐसी डाइट
. आप अपनी डाइट में नॉन प्रोसेस्ड फूड शामिल कर सकती हैं। साबुत अनाज आपकी हेल्थ के लिए फायदेमंद होगी।
. शुगरी प्रोडक्ट्स से दूर रहें। प्रेग्नेंसी के बाद रिकवरी के लिए जंक फूड भी खाना सही नहीं रहेगा।
. अगर आप नॉन वेज खा लेती हैं तो ऑयली फिश खाना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।
. डाइट में आप तरह-तरह की चीजें शामिल कर सकते हैं। मौसमी फल और सब्जियां खाएं।

. विटामिन-डी के सप्लीमेंट जरुर खाएं। इससे भी रिकवरी तेजी से होगी। समय-समय पर सभी टेस्ट करवाएं।
. प्रेग्नेंसी के बाद रिकवरी के लिए आप तरह-तरह की दालों का सेवन कर सकते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
