बदलते लाइफस्टाइल, ज्यादा हेयर स्टाइलिंग और कैमिकल प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने के कारण बालों संबंधी समस्याएं बहुत आम हो चुकी हैं। बालों का झड़ना, डैंड्रफ, रुखे और बेजान बाल जैसी समस्याओं के कारण हर उम्र के लोग प्रभावित हो रहे हैं। बाजार में मौजूद हेयर केयर प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने के बाद भी ये समस्या दूर नहीं हो रही लेकिन लंबे समय तक यदि आप इसका इस्तेमाल करेंगे तो आपके बालों को नुकसान भी हो सकता है। ऐसे में आप आयुर्वेद तरीकों के साथ बालों को मजबूत बना सकते हैं। पुराने समय से ही आयुर्वेद में भृंगराज, आंवला, रीठा, शिकाकाई और ब्राह्मी जैसी जड़ी-बूटियों का खूब इस्तेमाल होता था जो बालों को मजबूत, घना और शाईनी बनाती थी। ये हर्ब्स न सिर्फ बालों की समस्याओं को जड़ से खत्म करेगी बल्कि आपके स्कैल्प को भी पोषण मिलेगा। इन्हीं जड़ी बूटियों में से एक भृंगराज आपकी कई हेयर प्रॉब्लम्स दूर करेगा। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप कैसे इनका इस्तेमाल कर सकते हैं।
हेयर मास्क
भृंगराज से बना हेयर मास्क आपके बालों के लिए फायदेमंद रहेगा। इससे बाल जड़ों से मजबूत बनेंगे और उनकी नैचुरल चमक भी बनी रहेगी। यह मास्क लगाने से बालों की ग्रोथ भी बढ़ेगी और यह शाईनी बनेंगे।

ऐसे बनाएं हेयरमास्क
सामग्री
भृंगराज पाउडर – 2 चम्मच
दही – 1 चम्मच
शहद – 1 चम्मच
इस तरह करें इस्तेमाल
. सबसे पहले आप भृंगराज पाउडर दही और शहद के साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं।
. इस पेस्ट को बालों की जड़ों और पूरे बालों पर अच्छे से लगा लें।
. 30 मिनट के लिए पेस्ट बालों में लगाएं।
. ताजे पानी से अपने बालों के साथ धो लें।
. इसे लगाने से बाल मजबूत बनेंगे और डैंड्रफ भी दूर होगा।
भृंगराज और नारियल तेल
नारियल तेल में मौजूद गुण आपके बालों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होंगे। इसको जब आप भृंगराज के साथ मिलाएंगे तो बालों की जड़ें मजबूत बनेगी। इस मिश्रण को लगाने से सिर की त्वचा अच्छी रहेगी और बालों की समस्या दूर होगी।
सामग्री
नारियल तेल – 2 चम्मच
भृंगराज तेल – 1 चम्मच
इस तरह करें इस्तेमाल
. सबसे पहले एक बर्तन में नारियल तेल डालें।
. फिर इसमें 1 चम्मच भृंगराज तेल मिला दें।
. दोनों चीजों को मिक्स करके मिश्रण अपने सिर की त्वचा पर अच्छे से लगा लें।
. 15-20 मिनट तक बालों की मालिश करें।
. तय समय बाद बाल सादे पानी से धो लें।
इस मिश्रण को बालों में लगाने से बाल जड़ से मजबूत बनेंगे और बालों की क्वालिटी में भी सुधार होगा।
भृंगराज तेल
यह तेल भी बालों को जड़ से मजबूत करने में मदद करेगा। इससे बालों को पोषण भी मिलेगा और ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ेगा। इसे बालों में लगाने से जड़ें मजबूत होगी और बालों का गिरना कम होगा।
इस तरह करें बालों में इस्तेमाल
. बालों मं इसे इस्तेमाल करने के लिए पहले तेल को हल्का गर्म कर लें।
. फिर उंगलियों के साथ तेल से सिर की त्वचा यानी की जड़ों और स्कैल्प की मालिश करें।
. मालिश करने से बाल जड़ों से मजबूत भी बनेंगे और घना व काले भी होने लगेंगे।

भृंगराज पानी
बालों को भृंगराज के पानी से धोने से भी यह मजबूत और हेल्दी बनेंगे। इससे बालों की ग्रोथ होगी और झड़ते बालों से भी बचाव होगा।
ऐसे बनाएं पानी
. भृंगराज पानी बनाने के लिए एक लीटर पानी में 5 चम्मच भृंगराज पाउडर डालें।
. फिर इसे उबाल लें। उबालने के बाद पानी को अच्छे से ठंडा करें।
. अब इस पानी को अपने बालों में इस्तेमाल कर लें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
