हर किसी को दमकती और बेदाग त्वचा पसंद है। स्किन को चमकदार बनाने के लिए मार्केट से महंगे महंगे प्रोडक्ट को खरीदा जाता है और यूज करते हैं, जिससे बहुत बार स्किन को नुकसान भी हो जाता है। लेकिन इन महंगे प्रोडक्ट्स के अलावा आप नेचुरल तरीके से भी अपनी स्किन को चमकदार बना सकते हैं। इसलिए इस लेख में आज आपको ये ही बताया जाएगा।
बेसन और दही
बेसन और दही का फेस पैक त्वचा को नेचुरल तरीके से ग्लो देता है और स्किन मुलायम बनती है। बेसन स्किन के लिए एक प्राकृतिक क्लींजर की तरह काम करता है, जिसके इस्तेमाल से चेहरे से डेड स्किन हटती है। इसके लिए एक कप में दो चम्मच बेसन, एक चम्मच दही और हल्के गुलाब जल को मिलाकर एक पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर कुछ 20 मिनट के लिए छोड़ दें और थोड़े समय बाद गुनगुने पानी से साफ कर लें।
गुलाब जल और चंदन पाउडर
आपको बता दें कि गुलाब जल का इस्तेमाल चेहरे को तरोताजा बनाता है और चंदन पाउडर स्किन को ठंडक देता है। इसका फेस पैक बनाना बहुत आसान है, जिसके लिए आपको चाहिए एक चम्मच चंदन पाउडर और उसमें गुलाब जल को मिला लें। मिलाने के बाद एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को करीब 30 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं रखें। फिर कुछ समय के बाद गुनगुने पानी से आपना मुंह धो लें।
शहद और नींबू का मास्क
चाहते हैं दमकती और बेदाग त्वचा तो शहद और नींबू के मास्क का उपयोग आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इस मास्क के इस्तेमाल से चेहरे से दाग और धब्बे हट जाएंगे। इसे बनाने के लिए एक कप में एक चम्मच और आधा चम्मच नींबू का रस मिला लें। मिक्स करें और पेस्ट बना लें और इस पेस्ट को चेहरे पर 15 मिनट तक लगा कर छोड़ दें। 15 मिनट के बाद गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
