वॉक करने के शरीर को बहुत से फायदे मिलते हैं। इससे ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है और साथ ही कैलोरी भी बर्न होती है। वॉक से शरीर की टॉनिंग के साथ मांसपेशियों में जमा फैट कम होता है, लेकिन आजकल लोग 666 नियम को फॉलो करने लग गए हैं। पर सवाल ये आता है कि क्या इसके फायदे हैं तो चलिए जानते हैं विस्तार से।
666 Walking Rule
आपको बता दें कि 6-6-6 नियम शारीरिक गतिविधि को बढ़ाने का एक सीधा तरीका है। इसमें 6 मिनट, दिन में 6 बार और हर एक हफते में 6 दिन फॉलो करना है। ये नियम बिना किसी परेशानी के चलने की लाइफस्टाइल को सही करने के बारे में है। लोग छोटे-छोटे हिस्सों में एक्सरसाइज को बांटकर, चलने को शेड्यूल करते हैं।
666 Walking Rule, फॉलो करने का तरीका
इसे फॉलों करना चाहते हैं तो सुबह के 6 बजे या शाम के 6 बजे का समय तय कर लें। इसके बाद वहीं जो नियम है कि 6 दिन, 6 मिनट और 6 बार, वॉक करें। इसे शुरू करने से पहले छ: बार वार्म अप एक्सरसाइज छ: मिनट तक कूल डाउन करें। लीजिए आप तैयार हैं इस वॉकिंग रूल को फॉलो करने के लिए।
इसके फायदे
666 वॉक करने के बहुत से फायदे हैं। सबसे पहले कि इसे करने से आपके शरीर में एक गति बनी रहेगी और ब्लड सर्कुलेशन तेज होगा, साथ ही बॉडी टोनिंग में मदद होगी। मासंपेशियों से फैट कम होगा और फिर वेट लॉस में मदद। थाइस के फैट को पचाने में भी मददगार है और गालों के आस-पास जमा फैट और बैली एरिया के फैट को कम करने में भी मददगार है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
