सर्दियों के इस मौसम में खाने-पीने की आदतों में कई बदलाव होते हैं। इस दौरान डाइट में ऐसी चीजें ज्यादा शामिल होती है जिनकी तासीर गर्म हो और ढेर सारे पोषक तत्वों से भरपूर हो। इन्हीं में से एक है बाजरा। बाजरा एक मोटा अनाज होता है जिसको सूपरफूड भी कहते हैं। इसके साथ कई तरह की डिशेज भी बनती है जैसे बाजरे की रोटी, खिचड़ी, मठरी, लड्डू आदि। सबसे ज्यादा लोग बाजरे की रोटी बनाकर खाते हैं। यह प्रोटीन, फाइबर, फोलेट, मैग्नीशियम, आयरन जैसे ढेरों पोषक तत्वों से भरपूर मानी जाती है लेकिन कुछ लोगों को भूलकर भी इसे नहीं खाना चाहिए। ऐसे कौन से लोग है जिन्हें बाजरे की रोटी नहीं खानी चाहिए आज आपको इस बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं।

पेट संबंधी समस्या

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो जो लोग पेट संबंधी समस्याओं से जूझ रहे होते हैं उन्हें भी बाजरे की रोटी कम ही खानी चाहिए। इसके अलावा पेट में गैस, एसिडिटी, कब्ज, बदहजमी, ब्लोटिंग या भारीपन होने पर बाजरे की रोटी खाने से परहेज करें क्योंकि बाजरे की तासीर गर्म और ड्राई होती है ऐसे में यदि आप इसे खाएंगे तो आपके पाचन तंत्र पर दबाव पड़ेगा। कई बार तो यह रोटी पचने में भी मुश्किल होती है ऐसे में पेट भारी हो जाता है इसलिए यदि आप किसी भी पेट संबंधी समस्या से जूझ रहे हैं तो बाजरे की रोटी न खाएं।

स्किन एलर्जी

ऐसे लोग जिनको अक्सर स्किन में एलर्जी, खुजली या फिर रैशेज की समस्या होती है उन्हें भी अपनी डाइट में बाजरे की रोटी कम ही खानी चाहिए। बाजरे की तासीर गर्म होती है और यह होता भी ड्राई है ऐसे में यह स्किन संबंधी समस्याओं का कारण बन सकता है। इसे खाने से आपकी प्रॉब्लम और बढ़ सकती है। ऐसे में यदि आप बाजरे की रोटी खाना चाहते हैं तो एक बार डॉक्टर की सलाह जरुर लें।

प्रेग्नेंट महिलाएं

प्रेग्नेंट महिलाओं को भी बाजरे की रोटी नहीं खानी चाहिए। इसकी तासीर गर्म होती है ऐसे में यह गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए नुकसानदायक हो सकती है। इसको पचाने में भी मुश्किल होती है इसलिए एक्सपर्ट्स प्रेग्नेंसी में आसानी से पचने वाले फूड्स जैसे दलिया, खिचड़ी खाने के लिए ही कहते हैं। ये शरीर को जरुरी पोषण भी देंगे और पाचन में भी कोई परेशान नहीं होगी।

थायराइड

जो लोग थायराइड की समस्या से जूझ रहे हैं उन्हें भी बाजरे की रोटी नहीं खानी चाहिए। बाजरे में गाइट्रोजन नाम का तत्व पाया जाता है यह तत्व थायराइड ग्लैंड को प्रभावित करेगा। इसके कारण आपके शरीर में थायराइड हार्मोन इंबैलेंस हो जाएंगे। ऐसे में कोशिश करें कि बाजरे की रोटी का सेवन लिमिट में ही करें। यदि आप खाना चाहते हैं तो डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *