हाई यूरिक एसिड एक ऐसी समस्या है जो उस समय होती है जब शरीर प्यूरीन को नहीं पचा पाता। प्यूरीन शरीर में नैचुरल रुप से पाया जाता है। कुछ फूड आइटम्स और पीने वाली चीजों में यह काफी मात्रा में मौजूद होता है। ऐसे में यदि आप इन फूड आइटम्स का सेवन करेंगे तो आफके शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ जाएगा। जब शरीर में यूरिक एसिड बढ़ता है तो जोड़ों में क्रिस्टल जमा हो जाता है जिसके कारण जोड़ों में सूजन और दर्द होने लगती है। इसके कारण गाउट की समस्या भी काफी बढ़ जाती है। यदि आप कंट्रोल करना चाहते हैं तो अपने खान-पान में सुधार करें। डाइट में आप केले का सेवन कर सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि यूरिक एसिड में आप केला कैसे खा सकते हैं।
यूरिक एसिड कम करेगा केला
आपको बता दें कि केला कम प्यूरिन वाला फल होता है। इसमें विटामिन-सी काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। यह शरीर में एसिड की मात्रा बढ़ाकर यूरिक एसिड की क्रिस्टल कम करेगा जो आपके जोड़ों में जमा होकर दर्द और सूजन का कारण बनेंगे। केला इसको शरीर से डिटॉक्स करने में मदद करेगा। इसके अलावा इसमें साइट्रिक एसिड भी पाया जाता है जो यूरिक एसिड की समस्या को कम करने में मदद करेगा।

यूरिक एसिड में ऐसे खाएं केला
यदि आप यूरिक एसिड की समस्या से जूझ रहे हैं तो आप दोपहर के खाने के बाद एक केला खाएं। रोज 2-3 केले आप खा सकते हैं। यदि आप कुछ दिन तक रोज इन्हें खाएंगे तो आपको असर दिखने लगेगा। इसको खाने से कब्ज की समस्या भी दूर होगी।
फायदे
यूरिक एसिड होने पर केला खाना फायदेमंद रहेगा। इसमें फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है ऐसे में यह आपका मेटाबॉल्जिम तेज करेगा। यह रफेज होता है ऐसे में प्यूरीन कणों को अपने साथ बांध लेगा जिससे मल शरीर के साथ बाहर निकलेगा। यह पाचन प्रक्रिया को तेज करेगा। इसे खाने से शरीर हर चीज को आसानी से पचा पाएगा।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
