चाहे आपकी स्किन ऑयली हो या फिर सेंसिटिव, अगर आप स्किन की केयर नहीं करते तो आपको कुछ तरह की समस्याओं का शिकार होना पड़ सकता है। उदाहरण के लिए एक्ने, स्किन पोर्स ब्लॉकेज, इंफेक्शन, व्हाइटहेड्स, ब्लैकहेड्स आदि। ऐसे में इन टिप्स को अगर आप स्किन केयर रूटीन में शामिल करते हैं तो आपको ज्यादा स्किन की परेशानी नहीं होगी साथ ही कुछ बातों का भी ख्याल रखना है।
Double Cleaning

डबल क्लीनिंग से आप तो समझ ही गए होंगे कि इसका क्या मतलब है। इसमें आपको स्किन को दो बार साफ करना होता है। डबल क्लीनिंग से स्किन की कई तरह की समस्याओं को कम होने में मदद मिलती है। डबल क्लीनिंग में आपको एक बार स्क्रब करना है और दूसरी बार डेड सेल्स का सफाया। इससे आपकी स्किन क्लीन होती है, त्वचा अंदर से हेल्दी होती है और साथ ही एक्ने की समस्या नहीं होती।
Vitamin E massage

त्वचा के लिए विटामिन ई बहुत जरूरी है। जिसके लिए आपको चाहिए कि विटामिन ई को नारियल तेल में मिला लें और चेहरे पर लगा लें। इसे लगाने से स्किन अंदर से हाइड्रेटेड रहने के साथ व्हाइटहेड्स और ब्लैकहेड्रस की समस्या से बची रहती है। इससे स्किन की मसाज होती है और त्वचा की सूजन में कमी आती है।
Skin Hydration

स्किन हाइड्रेट रहती है तो झुर्रियां और फाइन लाइन्स की समस्याओं से छुटकारा मिलता है। इसलिए स्किन को हाइड्रेट करने के लिए गुलाब जल और एलोवेरा को मिलाकर अपने चेहरे पर लगा लें। इसकी मदद से आपकी ड्राई स्किन अंदर से हाइड्रेटेड हो जाएगी और चमक बरकरार रहेगी। साथ ही ये भी याद रखें कि स्किन को हेल्दी रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करें और शुगर का कम।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
