बॉलीवुड अभिनेता जयदीप अहलावत अपनी दमदार अदाकारी और प्रभावशाली किरदारों के लिए मशहूर हैं। वे अपनी वेब सीरीज पाताललोक में हाथीराम चौधरी के किरदार को लेकर सुर्खियों में हैं। यह किरदार एक आम आदमी की जिंदगी को दर्शाता है और दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ चुका है। हालांकि हाल ही में जयदीप ने अपने अद्वितीय वेट लॉस ट्रांसफॉर्मेशन से भी सभी को चौंका दिया। उन्होंने महज पांच महीने में 27 किलो वजन घटा लिया। आइए जानते हैं कि उन्होंने ऐसा कैसे किया।
वजन बढ़ने की वजह और डाइट बदलाव
जयदीप अहलावत बताते हैं कि लॉकडाउन के दौरान उनका वजन काफी बढ़ गया था। घर में रहते हुए उनकी डाइट पराठे, छोले, दाल, घी और मक्खन जैसे भारी-भरकम और तले-भुने भोजन पर आधारित हो गई थी। इस तरह के खाने की आदतें ही उनके वजन बढ़ने की वजह बनीं। पहले वे अक्सर मसालेदार और हैवी खाने का आनंद लेते थे, लेकिन जब वेट लॉस की जरूरत पड़ी, तो उन्हें अपनी आदतों में कड़ा बदलाव करना पड़ा।
जयदीप की डाइट प्लान
जयदीप का डाइट प्लान पूरी तरह से न्यूट्रिशन से भरपूर था और इसे प्रोफेशनल्स से अप्रूव करवाया गया था। वजन घटाने के लिए मेटाबॉलिज्म को स्ट्रॉन्ग बनाए रखना जरूरी था। उनकी डाइट में कार्बोहाइड्रेट्स का सेवन कम था, जबकि प्रोटीन, मिनरल्स और एंटीऑक्सिडेंट्स पर जोर दिया गया था।
उनकी डाइट में मुख्य रूप से चिकन, क्विनोआ, पनीर, अंडे और पत्तेदार सब्जियां शामिल थीं। इसके साथ ही उन्होंने चीनी का सेवन पूरी तरह से छोड़ दिया था, जिससे उनकी कैलोरी इंटेक कम रही। इस बदलाव के साथ उनकी सेहत में तेजी से सुधार हुआ।
व्यायाम का अहम रोल
वेट लॉस के लिए डाइट के साथ-साथ एक्सरसाइज भी बेहद जरूरी थी। जयदीप ने हफ्ते में 5 दिन, रोजाना 60 मिनट एक्सरसाइज की। इस दौरान उनका फोकस मुख्य रूप से कार्डियो एक्सरसाइज पर था, क्योंकि कार्डियो फैट बर्न करने में मदद करता है।
उनके वर्कआउट रूटीन में 45 मिनट ट्रेडमील पर दौड़ने का था, जो उनके शरीर में फैट को जलाने में सहायक था। इसके अलावा, उन्होंने इन पांच महीनों में एक भी चीट मील नहीं लिया, जो कि उनके वजन घटाने के सफर में महत्वपूर्ण साबित हुआ।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
