शरीर के सभी अंगों में से कान भी एक महत्वपूर्ण अंग है। कान आवाज पहचाने और सुनने में मदद करता है। और आपको ये भी बता दें कि कान से हमारे शरीर के कई हिस्से और भी जुड़े हुए हो सकते हैं। कान, प्रतिरक्षा कोशिकाओं को बढ़ावा देने, तनाव या चिंता की भावनाओं को कम करने, विषाक्त पदार्थों को मुक्त करने और ब्लड सर्कुलेशन को तेज करने में मदद करता है तो ऐसे में बहुत जरूरी है कि आप अपने कान का ध्यान रखें, जिसके लिए ये एक्सरसाइज लाभकारी है।
200 nerve ending points
कान के 200 से अधिक तंत्रिका अंत बिंदुएं हैं। विशेष रूप से लोब में कान को एक शक्तिशाली रिफ्लेक्सोलॉजी क्षेत्र माना जाता है। ऐसे में ये प्वाइंट्स दबाने और फिर एक्सरसाइज करने से आपकी स्किन ही नहीं बल्कि स्ट्रेस लेवल में भी कमी आ सकती है।
कानों से जुड़ी एक्सरसाइज
इसके लिए आपको करना है कि अपने कानों की V शेप में मसाज करनी है। 1 मिनट के लिए दोनों उंगलियों से V बनाकर कानों को पकड़ लें। अपने कानों को बार-बार खींचें। साथ ही अंगूठे और इंडेक्स फिंगर से कोनों के हर प्वाइंट को 30 सेकेंड और 1 मिनट के लिए दबाएं। कुछ सेकेंड के लिए कानों को मोड़कर रखें।
एक्सरसाइज के फायदे
रोजाना कानों की एक्सरसाइज करने से कुछ ही दिनों में आपको फायदे नजर आएंगे। एक्सरसाइज करने से नर्व एडिंग प्वाइंट्स एक्टिवेट होने के साथ ब्लड सर्कुलेशन को तेज होने में मदद मिलती है। इससे शरीर डिटॉक्स होता है और एक्ने की समस्या कम होती है। ये एक्सरसाइज करने से टेंशन में कमी आएगी, माथा स्ट्रेस फ्री होकर ठंडा होगा। अगर इसे रोजाना करेंगे तो एंग्जायटी और थकान में कमी होगी। साथ ही आप ओवरथिंकिंग से बचते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
