आज के समय में खराब लाइफस्टाइल और गलत खान-पान के चलते बहुत से लोग फैटी लिवर की समस्या से जूझ रहे हैं। यह एक ऐसी समस्या है यदि इसका समय पर इलाज न किया जाए तो स्थिति गंभीर भी हो सकती है। लिवर की समस्या आगे चलकर लिवर सिरोसिक का कारण बन सकती है। हालांकि बहुत से लोग लिवर सिरोसिस के लक्षणों को इग्नोर कर देते हैं जिसके चलते कई बार यह समस्या जानलेवा भी बन सकती है। तो चलिए आज इस आर्टिकल के जरिए आपको लिवर सिरोसिस के लक्षण और कारण के बारे में बताते हैं।
आखिर क्या होता है लिवर सिरोसिस?
लिवर सिरोसिस एक ऐसी गंभीर बीमारी होती है जिसको लिवर पर होने वाला एक स्थाई घाव कहते हैं। इसके कारण लिवर के काम करने की क्षमता भी प्रभावित होती है। इसके कारण लिवर में निशान भी पड़ जाता है। यह निशान कई बार हमेशा के लिए रहते हैं। इसके अलावा लिवर सिरोसिस के कारण ब्लड फ्लो भी कम हो जाता है और इसके काम करने के तरीके पर असर होता है।

कारण
यह समस्या लगातार शराब पीने, हेपेटाइटिस इंफेक्शन या फिर गैर अल्कोहल फैटी लिवर के कारण हो सकती है। धीरे-धीरे समय के साथ यह बढ़ती जाती है। इसके कारण लिवर को टॉक्सिन्स को शरीर में से बाहर निकालने और बॉडी के लिए जरुरी प्रोटीन बनाने की क्षमता भी कम होने लगती है। जब लिवर में पर्याप्त मात्रा में ब्लड नहीं पहुंच पाता तो लिवर फेलियर और किडनी डिसफंक्शन जैसी जानलेवा समस्याएं भी हो सकती है। ऑटोइम्यून डिजीज, हेमाक्रोमैटोसिस और विल्सन रोग जैसी विकार, कुछ दवाईयां जैसे कि एंटीबायोटिक्स और एंटीडिप्रेसेंट खाने से मोटापा, डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर के कारण भी हो सकती है।
लक्षण
वहीं अगर बात इसके लक्षणों की करें तो इसके चलते कई तरह के लक्षण दिखते हैं हालांकि आपको यह ध्यान रखना पड़ेगा कि इस बीमारी के शुरुआती चरणों में कोई लक्षण तो नहीं दिख रहे लेकिन जैसे जैसे बीमारी बढ़ती जाती है तो लक्षण भी साफ होने लगते हैं।
. लगातार थकान रहना
. पीलिया
. पेट में सूजन

. अचानक से वजन कम होना
. आसानी से चोट लग जाना
. खून बहना
इसके अलावा भ्रम की स्थिति पैदा होना, याददाश्त से जुड़ी दिक्कतें हेपेटिक एन्सेफैलोपेथी का लक्षण हो सकता है। हेपेटिक एन्सेफैलोपेथी लिवर सिरोसिस का एक गंभीर कारण है।
इस तरह करें अपना बचाव
लिवर सिरोसिस से बचने के लिए अपनी डाइट और लाइफस्टाइल सुधारें।
. शराब का सेवन बंद करें।
. बैलेंस्ड डाइट लें।

. रोज एक्सरसाइज करें।
. हेपेटाइटिस बी का टीका जरुर लगवाएं।
. यौन संबंध बनाते हुए सावधानी बरतें।
. समय-समय पर अपने लिवर की जांच करवाएं।
शरीर में यदि कोई भी लक्षण दिखे तो उसको नजरअंदाज न करें। अपना लाइफस्टाइल और डाइट सुधारें। इस तरह आप लिवर सिरोसिस की बीमारी से बचेंगे।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
