अक्सर हमारे बड़े हमें सुबह खाली पेट फल खाने की सलाह देते हैं। वैसे वाकई सुबह खाली पेट फल खाने से सेहत को फायदे होते हैं। इससे पाचन बेहतर होता है और शरीर को भी पोषण मिलता है। अगर सुबह-सुबह खाया जाए तो शरीर को ऊर्जा मिलती है। इसलिए अगर चाहते हैं कि आपका शरीर भी सही रहे तो आज से सुबह खाली पेट फल खाना शुरू कर दें। इसी वजह से आज हम आपके लिए कुछ ऐसे फलों की जानकारी लेकर आए हैं, जिन्हें आप सुबह खाली पेट खा सकते हैं।

Kiwi

ये तो आपको पता ही होगा कि कीवी में पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। इसे सुबह खाली पेट खाने से इम्यूनिटी मजबूत होगी, साथ ही पाचन भी बेहतर बनता है। दिल की सेहत के लिए भी ये फायदेमंद है। आंखों की रोशनी बढ़ेगी और वजन भी कम होगा।

Papaya

सुबह खाली पेट पपीता खाने से पाचन काफी बेहतर होता है। इसके सेवन से आपको कब्ज की समस्या नहीं होगी। इससे आपकी स्किन भी अच्छी होगी। पपीते में पपेन नाम का एंजाइम होता है, जो भोजन को पचाने में मददगार है। इससे शरीर की गंदगी भी साफ होती है।

Apple

सेब में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होता है, जिससे दिल बेहतर होता है। इसके सेवन से वजन भी नियंत्रित रहता है। वहीं इसको खाने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है और त्वचा पर भी निखार आता है।

Guava

वैसे तो सर्दियों में मार्केट में अमरूद बड़े पैमाने पर मिलता है। इसे आप सुबह-सुबह खाली पेट खा सकते हैं। इसके सेवन से भी इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और पाचन बेहतर होता है। साथ ही इसके सेवन से ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है। आपको बता दें कि अमरूद में फाइबर होता है, जो कब्ज को दूर करने में मददगार है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *