पहले के मामले में दुनियाभर में तलाक के मामलों में आजकल बढ़ोतरी हो रही है। खेल जगत में भी आज के समय कई नाम चर्चा में हैं, जिसको लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। अब हमें ये नहीं पता कि ये सच भी है कि नहीं, पर आपको ये जरूर बता सकते हैं कि भारत में तलाक के मामलों में अचानक से इतनी बढ़ोतरी क्यों हो रही है।
तलाक के मामले बढ़ने का कारण
भारत में डिवोर्स के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी होने का कारण सामाजिक, सांस्कृतिक और व्यक्तिगत कारण हो सकते हैं। ये भी कह सकते हैं कि डिवोर्स के मामलों के बढ़ने में पारंपरिक सोच और आधुनिक जीवनशैली के बीच तेजी से बढ़ा अंतर है।
संवाद की कमी
आजकल जिंदगी इतनी व्यस्त हो गई है कि करियर और काम पर ज्यादा ध्यान केंद्रित होने के कारण पुरुष और महिलाएं दोनों एक दूसरे को समय नहीं दे पा रहे हैं। जिस वजह से रिश्तों में संवाद की कमी हो जाता है। ऐसे में कई बार लोग एक दूसरे की भावनाओं की कद्र नहीं करते और रिश्तों में दरार आने लगती है, जिससे रिश्ता टूटने के कगार पर आ जाते हैं।
विश्वास की कमी
एक रिश्ते को बनाने के लिए विश्वास बहुत जरूरी होता है। अगर आपकी बातचीत ही ज्यादा नहीं होती तो आप किस तरह एक दूसरे को समझेंगे। जिस वजह से रिश्तों में विश्वास की कमी हो जाती है और रिश्ते टूट जाते हैं। बातचीत होती नहीं है तो ऐसे में आप कई बार अपने पार्टनर से लगातार झूठ बोलते हैं और फिर जो हल्का सा विश्वास होता है वे भी टूटने लगता है और बात बिगड़ जाती है।
बिगड़े रिश्तों को फिर से कैसे करें ठीक?
चाहते हैं कि आपका रिश्ता सही से चले और टूटने की नौबत ना आए तो सबसे पहले बातचीत करें, एक दूसरे को समझें। जानें कि सामने वाले को क्या परेशानी है और अगर है भी तो मदद करो, क्योंकि आप उनके पार्टनर हैं और अगर आप ही मदद नहीं करेंगे तो कौन करेगा।
एक दूसरे का सम्मान और भरोसा
अपने मुद्दों को खुद ही सुलझाएं और कोई बाहरी हस्तक्षेप अंदर न लाएं, क्योंकि आप एक दूसरे को समझते हैं बाहरी लोग नहीं। दूसरे की कमजोरियों को खुले दिल से स्वीकार करें, क्योंकि हर किसी में कोई न कोई दोष जरूर होता है। एक दूसरे को समय दें और एक साथ समय व्यतीत करें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
