स्वस्थ रहने के लिए अक्सर कहा जाता है कि एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी है और ये बात सही भी है। लेकिन क्या आपको ये पता है कि हम किसी भी समय एक्सरसाइज नहीं कर सकते। गलत समय पर वर्कआउट करने से फायदे की जगह नुकसान भी हो सकते हैं। जो लोग एक्सरसाइज करते होंगे उन्हें तो मालूम होगा कि किसी भी एक्सरसाइज को करने के लिए कौन सी टैकनीक सही होती है। ऐसे ही किस समय एक्सरसाइज कर रहे हैं, इस बात पर भी ध्यान देना जरूरी होता है। इसलिए यहां आपको बताया जाएगा कि किस समय वर्कआउट करने से आपको नुकसान हो सकता है और क्यों।
Nutritionist का कहना
इस मामले पर न्यूट्रिशनिस्ट दीपशिखा जैन बताती हैं कि किसी भी व्यक्ति को खाना खाने के तुरंत बाद और सोने से ठीक पहले किसी भी तरह का कोई वर्कआउट नहीं करना चाहिए। ऐसे में आपकी की गई एक्सरसाइज का कोई भी फायदा नहीं होगा।
खाने के तुरंत बाद क्यों नहीं करना चाहिए वर्कआउट?
इसे लेकर दीपशिखा बताती हैं कि भरपेट खाने के तुरंत बाद किसी भी तरह की एक्सरसाइज करते हैं तो आपके पाचन पर बेहद खराब असर पड़ता है। साथ ही आपको गैस एसिडिटी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। वे कुछ अलग रिपोर्ट्स के नतीजे भी बताते हैं कि जब आप खाना खाते हैं, तो शरीर को पाचन के लिए एनर्जी की जरूरत होती है। ऐसे में अगर तुरंत वर्कआउट कर लिया जाए तो शरीर का ध्यान पाचन से हटकर मसल्स को एनर्जी देने में लग जाता है और पाचन प्रक्रिया धीमी हो जाती है।
सोने से पहले क्यों नहीं करना चाहिए?
वे बताती हैं कि सोने से पहले या रात में एक्सरसाइज करने से आपकी ब्रेन सेल्स एक्टिव हो जाती हैं और फिर आपको नींद आने में दिक्कत हो सकती है। फिर अगले दिन आप अपने आप को थका हुआ और कमजोर महसूस करते हैं। इसलिए सोने से ठीक पहले वर्कआउट करने से बचें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
