शरीर में फैट जमा होने के कारण शरीर की शेप ही बदल जाती है। फैट बढ़ना आज के समय में एक बहुत बड़ी समस्या बना हुआ है। इसकी चपेट में सिर्फ बुजुर्ग ही नहीं बल्कि हर उम्र के लोग आ रहे हैं। अनहेल्दी लाइफस्टाइल, डाइट और फिजिकल एक्टिविटी न करने के कारण फैट बढ़ने लगता है। ऐसे में बहुत से लोग अपने फैट को घटाने के लिए रोज सुबह कार्डियो करते हैं क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि खाली पेट यदि आप कार्डियो करेंगे तो फैट जल्दी बर्न होगा। ऐसे में यदि आप भी फैट कम करने के लिए एक्सरसाइज करने से पहले कुछ नहीं खाते तो आज आपको बताते हैं कि ऐसा करना आपकी बॉडी के लिए कितना सही है।
खाली पेट कार्डियो करने से फैट होगा कम
कुछ लोगों को लगता है कि फैट कम करने के लिए रोज सुबह खाली पेट एक्सरसाइज या कार्डियो करना फायदेमंद रहेगा क्योंकि खाली पेट एक्सरसाइज करने से शरीर की एनर्जी से फैट बर्न करने की क्षमता बढ़ जाएगी लेकिन आपको बता दें खाली पेट एक्सरसाइज करने से फैट जल्दी बर्न होना यह बात पूरी तरह से सही नहीं है क्योंकि जब आप खाली पेट या कुछ खाकर एक्सरसाइज करेंगे तो इससे शरीर पर फैट कम करने पर एक जैसा प्रभाव पड़ेगा। खाली पेट एक्सरसाइज करने से यह जरुरी नहीं है कि आपका फैट जल्दी बर्न हो। इसके अलावा हो सकता है कि आपको खाली पेट एक्सरसाइज करने से आपको कमजोरी महसूस हो और एक्सरसाइज करने में भी दिक्कत आए इसलिए एक्सरसाइज करने से 30 मिनट पहले प्री वर्कआउट डाइट फॉलो जरुर करें।
वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://www.instagram.com/reel/DAGUDMYNElN/?utm_source=ig_web_copy_link
एक्सरसाइज से पहले खाने के फायदे
. कार्डियो करने से पहले आप ऐसी प्री वर्कआउट डाइट लें जिसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और हैल्दी फैट्स हों। इससे आपके शरीर को एनर्जी मिलेगी और आपके लिए एक्सरसाइज करना भी आसान होगा।
. प्रोटीन का सेवन करें। इससे आपकी मांसपेशियों को अच्छी तरह से काम करने में मदद मिलेगी और मांसपेशियां डैमेज होने से भी बच जाएगी।
. जब आपका पेट भरा होगा तो एक्सरसाइज के दौरान आपका फोकस वर्कआउट पर रहेगा और आप अच्छे से कार्डियो कर पाएंगे।
वर्कआउट से पहले खाएं ये चीजें
. एक्सरसाइज करने से पहले आप ऐसी चीजों का ज्यादा सेवन करें जिसमें फाइबर ज्यादा मात्रा में मौजूद हो।
. वर्कआउट से पहले प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ खाएं।

. एक्सरसाइज करने से पहले खुद को हाइड्रेट रखें।
. वर्कआउट से पहले आप फैट वाली चीजें न खाएं।
. ऐसे फूड्स खाएं जो आसानी से पच जाएं।
इस बात का भी रखें ध्यान
आपको बता दें कि खाली पेट एक्सरसाइज करने से फैट जल्दी बर्न नहीं होगा इसलिए कार्डियो से पहले कुछ हेल्दी खाएं इससे आपके शरीर को कई फायदे होंगे। इसके अलावा अगर आप कुछ खा लेंगे तो आपके लिए वर्कआउट करना भी आसान होगा। आपकी फैट जर्नी पर भी इसका पॉजिटिव असर होगा।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
