सर्दियों के इस मौसम में ठंडी हवाएं चलने से बाल ड्राई और डैमेज होने लगते हैं। इसके अलावा ठंडी हवाएं बालों को बहुत कमजोर कर देती हैं। इसके कारण वह टूटने भी लग जाते हैं। बालों के गिरने, ड्राई और डैमेज होने के कारण ऑवरऑल लुक पर भी असर होता है। ऐसे में अगर आपको भी सर्दियों में ऐसे ही हेयर प्रॉब्लम्स हो रही हैं तो आज आपको कुछ ऐसे नैचुरल जेल बताते हैं जो आपके बालों की खूबसूरती बढ़ाएंगे। आइए जानते हैं इनके बारे में।

खीरे और एलोवेरा से बना जेल

इस मौसम में बालों में खुजली, रुसी और ड्राईनेस भी बहुत होती है ऐसे में इसे दूर करने के लिए एलोवेरा जेल आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। खीरे और एलोवेरा जेल से आपके स्कैल्प को पोषण मिलेगा। इससे आपके बाल शाईनी और सॉफ्ट बनेंगे।

सामग्री

खीरा – आधा
एलोवेरा जेल – 2 बड़े चम्मच

इस तरह करें इस्तेमाल

. सबसे पहले आप खीरा छील लें। फिर इससे पेस्ट तैयार कर लें।
. इस बात का ध्यान रखें कि खीरे का जूस न निकालें।
. अब पेस्ट में एलोवेरा जेल मिलाएं।
. दोनों चीजों को अच्छे से मिलाएं।
. तैयार जेल को 30 मिनट तक स्कैल्प से लेकर सिर तक अच्छे से लगाएं।
. जब यह जेल सूख जाए तो बाल सादे पानी से धो लें।
. तय समय के बाद शैंपू से बाल धोकर साफ कर लें।

अलसी के बीजों से बनी जेल

इन बीजों में मौजूद पोषण आपके बालों को पोषण देगा जिससे फ्रिजीनेस दूर होगी। अगर आपके बाल घुंघराले हैं तो इन बीजों से बना जेल आपके लिए फायदेमंद होगा। इसके अलावा इसे लगाने से डैंड्रफ और खुजली की समस्या से भी राहत मिलेगी।

सामग्री

अलसी के बीज – 2 बड़े चम्मच
पानी – 1 कप

इस तरह करें इस्तेमाल

.जेल बनाने के लिए सबसे पहले 1 कप पानी में 2 बड़े चम्मच अलसी के बीज डालें।
. फिर पानी और अलसी के बीजों से बने मिश्रण को धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक उबालें।
. जब मिश्रण गाढ़ा जेल जैसा हो जाए तो इसे छान लें और एक छोटे बाउल में निकालें।
. अलसी का जेल जब ठंडा हो जाए तो इसको बालों पर 20-30 मिनट के लिए लगाएं।
. तय समय बाद बाल धो लें।

एलोवेरा जेल

अगर आप अलग-अलग चीजों को मिक्स करके जेल नहीं बनाना चाहते तो आप एलोवेरा जेल बालों में लगा सकते हैं। इस जेल में मौजूद विटामिन-ए, बी, सी, ई, फॉलिक एसिड, कोलीन, बी1, बी2, बी3 और बी6 मौजूद होता है। यह न सिर्फ आपके स्कैल्प को हाइड्रेट करेगा बल्कि आपके बालों को भी सॉफ्ट बनाएगा।

इस तरह करें इस्तेमाल

. जेल को बनाने के लिए पहले आप एलोवेरा की पत्ती लें।
. फिर इसको काटकर अंदर से जेल निकाल लें।
. जेल को मिक्सर में डालकर ब्लेंड करें ताकि अच्छा सा पेस्ट बन जाए।
. फिर जेल को स्कैल्प और बालों में 30 मिनट तक लगाएं।
. तय समय के बाद जेल नॉर्मल शैंपू से धो लें।
. हफ्ते में 1-2 बार एलोवेरा जेल लगाने से झड़ते बाल कम होंगे।
. इसके अलावा आपके बालों की लंबाई भी बढ़ेगी।

सर्दियों के इस मौसम में आप घर में बने इन जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं इससे न सिर्फ आपके बाल शाईनी बनेंगे बल्कि आपको किसी भी तरह के कैमिकल प्रोडक्ट बालों में इस्तेमाल भी नहीं करेंगे।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *