घर से काम करने पर अक्सर लगता है कि काम ज्यादा नहीं है, लेकिन आपका वर्क लोड औफलाइन काम करने के मुकाबले लगभग 2.5 घंटे बढ़ जाता है। ये चीज आपकी सेहत के साथ एक खिलवाड़ है, क्योंकि वर्क फरॉम हॉम से कुछ न कुछ घर के कामों का भी प्रेशर बढ़ जाता है।

स्टडीज के मुताबिक अगर आप 55 घंटे से अधिक एक हफ्ते में काम करती हैं तो यह आपकी समय से पहले मृत्यु का एक कारण बन सकता है। इसलिए ये आर्टिकल आपके लिए खास है। यहां आज हम कुछ ऐसी टिप्स लाएं हैं, जिनके द्वारा आप अपने काम को करने के साथ-साथ अपनी सेहत का भी ख्याल रख पाएंगी।

एक रूटीन बनाएं

अगर आप घर से काम एक साल से ज्यादा से कर रही हैं तो जाहिर सी बात है कि आपका दिन का ज्यादातर टाइम लैपटॉप के आगे ही बीतता होगा। ऐसे में आप काम की चिंता पहले से भी ज्यादा करती होंगी, लेकिन ऐसा न करें। जॉब पर भी जाती थीं तो एक निश्चित समय दिया जाता था, जिसमें आपको सारे काम करने होते थे तो ऐसे ही घर पर भी करें। काम करने का एक समय बनाएं और केवल उसी समय तक काम करें। अपनी पर्सनल जिंदगी और सेहत को भी समय दें।

Boss को अपना तय समय बताएं

घर से काम कर रही हैं तो अपने सीनियर या बौस को काम करने का समय बता दें और ये भी क्लीयर करें कि आप किस समय औनलाइन रहते हैं और किस समय नहीं। ऐसा न करने पर वे हर समय आपको औनलाइन समझ कर वर्क लोड को बढ़ा सकता है।

एनर्जी लेवल पर दें ध्यान

जिस समय पर पूरी एनर्जी के साथ काम कर पाती हैं उस पर ध्यान दें। एनर्जी लेवल से ज्यादा काम कर रही हैं तो आपका मन नहीं लगेगा और काम करने में फ्रस्ट्रेशन भी होगी, इसलिए अपनी एनर्जी के हिसाब से ही काम करें।

काम की लिस्ट बना लें

ऑफिस के काम के साथ-साथ अगर दूसरे या घर के काम भी करने होते हैं तो अपने टाइम को मैनेज करें। ये सोचें कि कब क्या काम करना है। एक छोटी से लिस्ट बना लें और जब वह काम हो जाए तो उन पर टिक लगा दें ताकि आपको याद भी रहे और संतुष्टि भी मिल जाए। अपने शरीर से ज्यादा काम न कराएं। जब एक लेवल पार हो जाता है तो आपका शरीर आपको बता देता है तो अपने शरीर की सुनें और रेस्ट दें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *