अपने शरीर का ध्यान रखना हर कोई चाहता है, जिसके लिए लोग बॉडी केयर रूटीन को करते हैं। इसके लिए मार्किट में भी अलग-अलग तरह के प्रोडक्ट्स आ गए हैं। लोग इन्हें लेते हैं और सोचते हैं कि उनकी बॉडी ठीक रहेगी। मान लिया कि कुछ प्रोडक्ट्स लाभकारी हो सकते हैं, लेकिन सारे नहीं। ऐसे ही इस मामले को लेकर डर्मेटोलॉजिस्ट आंचल पंथ ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की, जिसमें वे बताती हैं कि कौन सी चीजें बॉडी केयर रूटीन के लिए बेकार है।

Foot Spoon

जिनकी एड़ियां फटी होती हैं वे अक्सर फटी एड़ियों को रगड़ने के लिए फुट स्पून या कोई दूसरी चीजें इस्तेमाल करते हुए नजर आ जाते हैं। डॉक्टर बताती हैं कि ऐसी कोई भी चीज़ एड़ियां खराब कर सकती हैं। इसके बजाय आप गुनगुने पानी में पैरों को डालकर बैठ सकते हैं, जिसके बाद तौलिए से पोंछ लें और कोई क्रीम लगा सकते हैं।

Loofah

डॉक्टर कहती हैं कि लूफा, बॉडी केयर रूटीन का एक अनावश्यक हिस्सा है। आपको लूफा की ज़रूरत नहीं है। त्वचा को एक्सफोलिएट करने के लिए AHA और BHA वाले एक्सफोलिएंट का इस्तेमाल करना बेहतर है। साथ ही लूफा शरीर के काले धब्बों को और खराब कर सकता है।

Face Cleaner Devices

डॉक्टर कहती हैं कि ये फैंसी फेस क्लीनर डिवाइस को इस्तेमाल करने की ज़रूरत नहीं है, हाथ ही काफी हैं। आप डबल क्लींजिंग या फोमिंग फेस वॉश का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर फेस क्लीनर से फेस को रगड़ा जाए तो वास्तव में त्वचा की दीवारें क्षतिग्रस्त हो सकती हैं।

Cuticle Cutters

वे क्यूटिकल कटर के इस्तेमाल को मना करती हैं। वे बताती हैं कि क्यूटिकल आपके नाखून के तल की रक्षा करते हैं, इसलिए इन्हें काटना ठीक नहीं है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *