आज के समय में ज्यादा लोग वर्किंग हैं ऐसे में सारा दिन उन्हें बैठकर काम करना पड़ता है। लेकिन आप शायद यह न जानते हो कि नई स्टडी से यह पता चला है कि यदि आप रोज 5-6 घंटे के लिए बैठकर काम करते हैं तो इससे आपके शरीर पर भी असर होगा। ठीक उसी तरह जैसे धूम्रपान करने से आपके शरीर पर होता है। इतनी देर तक बैठने से आपके पोश्चर पर असर होगा। शरीर में फैट जमा होने लग जाएगा। आपके हिप्स और कमर में दर्द शुरु हो जाएगा। कुछ दिनों तक आपको बैठने से कोई फर्क न महसूस हो लेकिन धीरे-धीरे यह लक्षण दिखने लगेंगे। ऐसे में यदि आप इस समस्या से बचना चाहते हैं तो आधा घंटा एक्सरसाइज जरुर करें। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए 4 ऐसी एक्सरसाइज बताते हैं जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।
चेस्ट ओपनर एक्सरसाइज
इसे करने से आपकी छाती और कंधे के मसल्स खुलेंगे। यदि कमर में आपको थोड़ा बहुत दर्द हो तो इस स्ट्रेच को करने से ठीक होगा। सबसे पहले आप अपनी कमर को सीधा करके बैठ जाएं। फिर अपने हाथ पीछे की ओर ले जाएं। अब कोशिश करें कि हाथों को हिप्स की ओर लेकर जाने की कोशिश करें। फिर अपने शरीर को थोड़ा सा मोड़े और इसी समय हाथों को वर्टिकल करें ताकि उंगलियां छत की ओर इशारा करें। कुछ सैकेंड्स तक इसी पोज में रहें और फिर रिलैक्स हो जाएं।

रिवर्स प्लैंक एक्सरसाइज
यह एक्सरसाइज आपके पेट की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करेगी। अगर आप रिवर्स प्लैंक एक्सरसाइज करेंगे तो आपकी लोअर बैक की मसल्स प्रभावित होगी। इसे करने के लिए सबसे पहले चटाई पर बैठे फिर अपने हथेलियों की पीछे की ओर जमीन पर रखें। इसके बाद अपने हिप्स को ऊपर उठाने का प्रयास करें और जमीन की ओर देखें। इस बात का ध्यान रखें कि आपकी छाती इस दौरान टाइट हो। आपका शरीर भी स्ट्रेट लाइन में हो। 5 सांस लेकर होल्ड करें और फिर बाद में रिलैक्स करें।
लंज स्ट्रेच एक्सरसाइज
इस एक्सरसाइज को करना मुश्किल नहीं होता। इसे कोई भी आसान से कर सकता है। सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं और फिर अपने हाथों को हिप्स पर रखें। इसके बाद दाएं पैर को अब आगे ले जाएं और शरीर को जितना हो सके उतना नीचे लेकर जाने की कोशिश करें। स्थिर रहने के लिए आप हाथों को अपने घुटनों पर रखें। कुछ समय के बाद अब पैर को पीछे ले आएं और दूसरे पैर के साथ भी यही करें। इस एक्सरसाइज को करने से आपके हैमस्ट्रिंग, क्वाड और जांघे मजबूत बनेगी।

डाउन वार्ड फेसिंग डॉग एक्सरसाइज
गर्दन और कमर दर्द से छुटकारा पाने के लिए यह एक्सरसाइज आपके लिए फायदेमंद रहेगी। अपने पैरों और हाथों को जमीन पर ले जाएं। इस बात का ध्यान रखें कि कंधों के नीचे आपकी कलाईयां हो और हिप्स के नीचे घुटने हो। अब एक सांस अंदर लें और हिप्स को ऊपर की ओर उठाएं। साथ ही अपनी कोहनी को सीधा कर लें। फिर नजरों को नाभि पर टिकाएं और कुछ समय के लिए रिलैक्स हो जाएं। इस दौरान अपनी गर्दन सीधी रखें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
