सर्दियों में अक्सर लोगों के पैरों और उंगलियों में खुजली होती है तो ऐसा ठंड की वजह से होता है। सर्दियों में खुजली, सूजन होना सामान्य है। मेडिकल टर्म में इसे चिलब्लेन्स (chilblains) कहते हैं। इस स्थिति में त्वचा में रेडनेस, सूजन और घाव भी हो सकते हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि चिलब्लेन्स त्वचा में छोटी रक्त वाहिकाओं में सूजन के कारण होती है और ये दर्दनाक होता है। जब मौसम में गर्माहट आती है तो ये समस्या धीरे-धीरे ठीक होने लगती है।

सर्दी में खुजली के कारण

जैसा आपको ऊपर बताया गया है कि ये समस्या सर्दी के संपर्क में आने के कारण होती है। शुष्क वातावरण, नंगे पैर चलना, लंबे समय तक मोजे पहनकर रखना आदि। बैक्टीरिया या वायरस संक्रमण हो सकता है, साथ ही कुछ चिकित्सीय स्थितियां भी हो सकती हैं। जैसे कि लीवर और किडनी की बीमारी, मधुमेह, थायरॉइड ग्रंथि रोग, गर्भावस्था, सोरायसिस।

घरेलू उपाय

अगर आप चाहते हैं कि पैरों और उंगलियों में खुजली की समस्या खत्म हो जाए तो बेकिंग सोडे का इस्तेमाल करें। बेकिंग सोडा पेस्ट बनाएं और पैरों पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद इसे धो दें, इससे आपको खुजली से राहत मिल सकती है।

इसके अलावा सिरका भी खुजली से राहत दिलवा सकता है। इसे बनाने के लिए एक बाल्टी पानी लें, सिरका डालें और पैर रखें। इससे पैरों में फंगस नहीं लगती।

लहसुन का पेस्ट भी सर्दियों में होने वाली खुजली और सूजन को कम करने में मदद करता है। इसका पेस्ट पैरों पर लगाएं और कुछ देर के लिए छोड़ दें। बाद में पैरों को धो लें। चाहे तो आप जैतून का तेल भी मिला सकते हैं।

नीम को तो वैसे भी स्किन के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। नीम में एंटीसेप्टिक और एंटी बायोटिक गुण होते हैं, जिस वजह से ये खुजली को दूर भगाने में मददगार है। इसका इस्तेमाल करने के लिए नीम के पत्तों को पानी में उबालें। इसके बाद पानी को ठंडा होने दें और नहा लें। अगर चाहें तो पैर या हाथ भी डाल सकते हैं।

खुजली से बचाव

खुजली से खुद को बचाने के लिए जूते और मोजे पहनने से पहले अपने पैरों को अच्छी तरह सूखने दें। पैरों को धोने के बाद मॉयश्चराइज जरूर करें ताकि नमी बनी रहे। कोशिश करें कि पैरों को ठंड के संपर्क में न लाएं।हीटर के संपर्क में पैरों को लाने से बचें और गर्म कपड़ों से ढककर रखें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *