तिल को खाने में बहुत हेल्द मानते हैं और ये सर्दियों का एक सुपर फूड भी है। तिल में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम और भी कई तरह के विटामिन पाए जाते हैं। तिल के सेवन से आपको स्किन, बालों और ओवरऑल हेल्थ में काफी अच्छा असर दिखता है। आपको बता दें कि दो चम्मच तिल में एक गिलास दूध जितना कैल्शियम, 100 ग्राम पालक के बराबर आयरन होता है। तिल आपको कई गंभीर बीमारियों से बचाने में तेज है।
बालों के लिए तिल
तिल आपके बालों को एक नया जीवन देने में लाभकारी हो सकते हैं। तिल एक नेचुरल सुपरफूड होता है। अगर बालों के लिए तिल खा रहे हैं तो काले या उजले तिल को सूखे नारियल के साथ, साथ में कद्दू के बीज, अलसी के बीज, आंवले का पाउडर और धागे वाले मिश्री को एक साथ मिक्सर में डालकर पाउडर बना लें। अब जब आपका पाउडर तैयार हो गया हो तो उसे एक एयर टाइट कंटेनर में डाल कर रख लें। इसे दिन में दो से तीन बार एक-एक चम्मच करके ले सकते हैं। 30 दिनों तक इसका उपयोग करने से आपके बालों को काफी फायदा होगा। जिनके बाल टूटते हैं या समय से पहले सफेद हो चुके हैं।
दांतों के लिए
बालों और स्किन के साथ-साथ तिल का तेल दांतों के लिए फायदेमंद है। तिल के तेल से अगर ऑयल पुलिंग की जाए तो मसूड़ों में खून आने की समस्या नहीं होती और वे स्वस्थ रहते हैं। अगर रोजाना तिल के तेल से पुलिंग की जाए तो दांतों का पीलापन दूर होता है और दांत चमकदार बनते हैं। मुंह की बदबू को हटाने के लिए आप तिल के तेल से कुल्ला कर सकते हैं और ताजगी महसूस कर सकते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
