हाल ही में वीरवार की रात करीब 2:30 बजे बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर जानलेवा हमला हुआ। सैफ पर चाकू से छ: बार वार किए गए। जिसमें उनकी पीठ, बांया हाथ और गर्दन जख्मी हो गए। रीढ़ की हड्डी में दो से तीन इंच लंबा फंसा चाकू का टुकड़ा था जिसे निकाला गया, लेकिन ये घाव इतना गहरा था कि रीढ़ की हड्डी का फ्ल्यूड लीक होने लग गया। हाथ और गर्दन की चोट भी इतनी गहरी थी कि प्लास्टिक सर्रजी करनी पड़ गई।
Paralysis का खतरा
बंसल अस्पताल के neorologost डॉ. पंकज सिंह का कहना है कि रीढ़ की हड्डी नसों से संबंधी एक बहुत जरूरी structure है जो ब्रेन और सेंसरी नर्व को साथ में जोड़ता है और इसी रीढ़ के हड्डी के आस-पास भरे फ्लयूड को स्पाइनल फ्लयूड कहते हैं। स्पाइनल फ्लयूड एक कूशन की तरह ब्रेन और स्पाइल कॉड की सुरक्षा करता है। डॉ. का कहना है कि अगर चाकू की चोट ज्यादा गहरी होती तो फ्लयूड ज्यादा बह सकता था, जिससे स्पाइल कॉड को नुकसान पहुंचता और lower बॉडी पैरेलाइस हो जाती। आंतों और यूरेनरी ब्लैडर पर भी नियंत्रण खो सकता था। कुछ मामले ऐसे होते हैं जिसमें इस तरह की चोटें जीवन भर के लिए पैरालिसिस की वजह बन जाती हैं।
Tendons का कटना
Cerebrospinal fluid के लीक से ब्रेन में इंफेक्शन, नर्वस स्स्टिम में गड़बड़ी और सिर दर्द हो सकता है, यहां तक की जान भी जा सकती है। सैफ के घावों पर की गई प्लास्टिक सर्जरी पर डॉ. रजनीश गौड़ का कहना है कि ज्यादा गहरे घावों में reconstructive plastic surgey की जरूरत पड़ती है, जिससे चोटिल टेंडन, नसों या ब्लड वेसल्स को रिपेयर किया जा सके। आपको बता दें कि टेंडन फ्लेक्सिबल टिशूज होते हैं जो मसल्स को हड्डियों से जोड़ते हैं। अगर ये कट जाते हैं उंगलियों और हाथों की फंक्शनिंग प्रभावित हो सकती है।
स्थिती में सुधार
हमले के बाद एक्टर को मुंबई के लीलावती अस्पताल ले जाया गया। लीलावती अस्पताल के डॉ. नीरज उत्तामानी ने कहा कि सैफ के हाथ और गर्दन पर आई चोट को भरने के लिए प्लास्टिक सर्जरी की गई है और वहीं रीढ़ के हड्डी में फंसे चाकू के टुकड़े को निकालने और फ्यूड को बहने से रोकने के लिए सर्जरी। फिलहाल एक्टर की स्थिती ठीक बताई जा रही है, लेकिन एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस तरह के घावों में इंफेक्शन का खतरा काफी लंबे समय तक बना रहता है।
