इन दिनों प्रयागराज में महाकुंभ का मेला चल रहा है। इसमें लाखों-करोड़ों की संख्या में लोग नदी में स्नान कर रहे हैं। वहीं नॉर्थ इंडिया में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड के बावजूद भी लोग स्नान करने के लिए जा रहे हैं लेकिन ठंड और शीतलहर के चलते लोग काफी ज्यादा संख्या में बीमारी भी हो रहे हैं। अब ऐसी ही महाकुंभ से घटना सामने आई है यहां ठंडे पानी में नहाने के बाद एक नेता की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। ऐसे में आपको बताते हैं कि ठंडे पानी में नहाने के बाद उनको अटैक क्यों आया।

हार्ट अटैक से गई महाकुंभ के मेले में जान

महाराष्ट्र के एनसीपी नेता महेश कोठे की महाकुंभ में हार्ट अटैक के कारण मौत हो गई है। इसके अलावा बुजुर्ग संत, एक महिला और दो अन्य लोगों की मौत भी हुई है। हालांकि एनसीपी नेता की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है। महेश कोठे ने प्रयागराज के महाकुंभ मेले में शाही स्नान किया इसके बाद ठंड के कारण उनका खून जम गया। इसके कारण उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई।

ठंडे पानी से नहाने के कारण आया हार्ट

अब यहां सबके मन में सवाल यह आ रहा है कि ठंडे पानी से नहाने के कारण हार्ट अटैक से किसी की मौत हो सकती है। इस बारे में एक्सपर्ट्स का कहना है कि सर्दियों में सबसे मुश्किल काम होता है नहाने का। ऐसे में आप ठंडे पानी से नहाएं या फिर गर्म के साथ आपको ठंड लगेगी ही इसलिए सर्दियों में नहाने के दौरान कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरुरी है क्योंकि इससे भी आपको सर्दी, खांसी, जुकाम तो होगा इसके अलावा हार्ट अटैक भी आ सकता है। इसमें हैरान होने वाली बात नहीं है क्योंकि यदि आप सर्दियों में ठंडे पानी से नहाएंगे तो दिल का दौरा पड़ सकता है।

सर्दियों में हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा

इस मौसम में हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इस मौसम में शरीर को गर्म रखने के लिए दिल को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इसका खतरा ज्यादा उन लोगों रहता है जो पहले से ही किसी हार्ट प्रॉब्लम से जूझ रहे हो। स्टडी की मानें तो यदि पहले से ही किसी को कोई हार्ट प्रॉब्लम हो तो ठंड के मौसम में उन लोगों को 31% हार्ट प्रॉब्लम्स का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में उन लोगों को इस मौसम में दिल का ज्यादा ध्यान रखना चाहिए। ठंडे पानी से नहाने की गलती न करें।

इन लोगों को नहीं नहाना चाहिए ठंडे पानी से

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो आपने यह कई बार सुना होगा कि ठंडे पानी से नहाना सुरक्षित होता है। इससे आपका स्ट्रेस दूर होता है, शरीर एक्टिव होता है हालांकि इसका कोई भी सबूत नहीं है। इससे फायदे की जगह आपके शरीर को नुकसान हो सकता है। खासतौर पर यदि किसी को हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज हो या पहले जिन्हें ब्रेन स्ट्रोक या हार्ट अटैक आया हो उन्हें ठंडे पानी से नहीं नहाना चाहिए। इसके कारण हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक का खतरा और भी ज्यादा बढ़ जाता है।

ठंडे पानी और हार्ट अटैक का कनेक्शन

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, ठंडा पानी अचानक से ब्लड प्रेशर बढ़ाता है। इसके कारण ब्लड फ्लो कम हो जाता है और धमनियां इकट्ठी हो जाती हैं। यदि चर्बी के कारण धमनियां सिकुड़ें तो ठंडा पानी पड़ते ही यह और भी सिकुड़ जाती हैं इसके कारण ब्रेन स्ट्रोक और हार्ट अटैक आ सकता है इसलिए सर्दियों में ठंडे पानी से नहीं नहाना चाहिए।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *