ह्यूमन मेटापन्यूमोवायरस का खतरा कम नहीं हो रहा है। अब बांग्लादेश से इस वायरस के चलते महिला की मौत भी हो गई है। आपको बता दें कि यह महिला पहले ही कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही थी। ह्यूमन मेटापन्यूमोवायरस से मरने वाली महिला संजीदा अख्तर का अस्पताल में इलाज चल रहा था लेकिन अब बुधवार को उसने दम तोड़ दिया है। अस्पताल के सीनियर डॉक्टर ने बताया है कि महिला को पहले ही मोटापा, किडनी-फेफड़ों संंबंधी बीमारियां थी। बांग्लादेश में एचएमपीवी का पहला मामला सामने आया था जिसके कुछ दिन बाद महिला की मौत हो गई है।
पहले से ही कई बीमारियों से जूझ रही थी महिला
डॉक्टरों की मानें तो महिला का निमोनिया के एक सब वेरिएंट क्लेबसिएला न्यूमोनिया के लिए टेस्ट किया गया था। इस टेस्ट का रिजल्ट पॉजिटिव आया था। उन्होंने बताया कि महिला ने विदेश में यात्रा भी नहीं की थी। एचएमपीवी का पहला केस 2017 में बांग्लादेश में मिला था। तभी से वायरस के पहचान हर साल सर्दियों में हो रही है। अमेरिकी रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्रों के अनुसार, 2001 में खोजे गए एचएमपीवी रेस्पिरेटरी सिंसिटियल वायरस न्यूमोविरिडे का ही वेरिएंट है। टेस्टिंग के प्रयोग से एचएमपीवी की पहचान और जागरुकता बढ़ी है क्योंकि यह ऊपरी और निचले श्वसन इंफेक्शन का जरुरी कारक है। सीडीसी की मानें तो यह सभी उम्र के लोगों को प्रभावित कर रहा है खासतौर पर छोटे बच्चे और बड़ी उम्र के लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं।

लक्षण
वहीं यदि बात एचएमपीवी के लक्षणों की करें तो इससे संक्रमित व्यक्ति पूरी तरह से ठीक हो रहे हैं। इससे संक्रमित लोग गंभीर अस्थमा या निमोनिया से ग्रस्त हो जाते हैं। इसके बाद वायरस के कारण सांस की समस्याएं भी हो सकती हैं लेकिन कोविड के मुकाबले इसके मामले अभी भी 2% कम ही हैं। स्वास्थ्य सलाहकारों की मानें तो एचएमपीवी के बाद भी कोरोना के जैसे हेल्थ इंफेक्शन हो सकते हैं। एचएमपीवी से जूझ रहे व्यक्ति को खांसी, नाक बहना, सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
ऐसे करें अपना बचाव
इससे बचने के लिए आप नियमित तौर पर अपने हाथों को धोएं।
. बिना हाथ साफ किए खाना न खाएं ।

. संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से बचें।
. खांसी-जुकाम को हल्के में न लें।
. बच्चों और बुजुर्गों की सेहत का खास ध्यान रखें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
