मेकअप तो लोगों के लुक को एनहांस करने में मदद करता है। मेकअप की मदद से आपके फीचर्स और अधिक उभरकर सामने आते हैं। लेकिन कई बार कुछ लोगों की ये शिकायत होती है कि उनका मेकअप हमेशा फटा-फटा या केकी सा दिखता है। खासकर फाउंडेशन की बात करें तो वो चेहरे पर एक परत जैसा नजर आने लगता है, जो दिखने में बहुत खराब लगता है।
अगर आपको भी ऐसी समस्या का सामना करना पड़ता है तो बता दें कि ऐसा चेहरे पर गलत तरीके से फाउंडेशन लगाने के चलते हो सकता है। अगर फाउंडेशन सही तरीके से न लगाया जाए तो खासकर स्किन ड्राई और केकी नजर आती है।
Foundation का सही तरीका
इस मामले को लेकर एक्सपर्ट्स बताते हैं कि किसी भी तरह का मेकअप लगाने से पहले स्किन को प्रेप करना सबसे जरूरी होता है। सबसे पहले चेहरे को क्लीन करें और फिर अच्छी तरह से हाइड्रेट। आप फेस सीरम या मॉइस्चराइजर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जब चेहरे पर सीरम या मॉइस्चराइजर लगाया जाता है तो स्किन रूखी-रूखी नजर नहीं आती।
इसके बाद एक्सपर्ट्स पहले प्राइमर लगाने को भी बेहद जरूरी बताते हैं। प्राइमर से आपका फाउंडेशन एकदम नेचुरल आता है, जिससे ये चेहरे पर अलग से नजर नहीं आएगा। ध्यान रखें कि चेहरे पर एक साथ बहुत ज्यादा फाउंडेशन न लगाएं, क्योंकि ज्यादा मात्रा में लगाने पर ये स्किन पर परत जैसा दिखाई देगा।
अब जब फाउंडेशन लगा लें तो चेहरे पर अच्छी तरह ब्लैंड करें। हाथों से ब्लैंड न करें. फिर ये चेहरे पर समान मात्रा में नहीं फैलेगा और जगह-जगह से ड्राई नजर आ सकता है। ब्यूटी ब्लैंडर लें, पानी में डुबोलकर अच्छी तरह निचोड़ लें और फिर हल्का गीला रहने पर इससे फाउंडेशन को ब्लैंड कर लें। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि इन टिप्स को अपनाकर आप मेकअप को केकी होने से बचा सकते हैं और आपको एक नेचुरल लुक मिलेगा।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
