बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी इन दिनों खूब सुर्खियों में बनी हुई हैं। राशा फिल्म आजाद के जरिए अपना बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। एक्टिंग ही नहीं बल्कि खूबसूरती और फिटनेस के मामले में भी राशा का कोई मुकाबला नहीं। खूबसूरती में तो वह अपनी मां रवीना टंडन को भी टक्कर देती हैं। खासतौर पर यंग गर्ल्स तो राशा का फिटनेस सीक्रेट जानने के लिए एक्साइटेड रहती हैं। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए राशा के कुछ फिटनेस टिप्स बताते हैं।
खूब पीती हैं पानी
रवीना टंडन की लाडली राशा का मानना है कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पानी पर्याप्त मात्रा में पीना जरुरी है। इसलिए वह डेली रुटीन में खूब सारा पानी पीती हैं। इसके अलावा वह नारियल पानी जैसी डिटॉक्स ड्रिंक का सेवन करती हैं इससे उनकी स्किन हाइड्रेटेड और चमकदार भी रहती है।

7-8 घंटे की नींद
पूरी नींद भी राशा की फिटनेस का राज है। वह 7-8 घंटे की नींद जरुर लेती हैं इससे उनके शरीर और स्किन को फ्रेशनेस मिलती है। इसके अलावा वह ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट भी हैं। उन्होंने 2021 में ब्लैक बेल्ट हासिल की थी। ताइक्वांडो की प्रैक्टिस के साथ भी वह अपनी फिटनेस का ध्यान रखती है ।इसके अलावा स्विमिंग, साइकिलिंग और बॉक्सिंग करना भी उन्हें खूब पसंद हैं।
डेली करती हैं वर्कआउट
स्टार किड नियमित तौर पर योगा करना नहीं भूलती। उनका मानना है कि इससे उनका शरीर मानसिक और शारीरिक तौर पर स्वस्थ रहता है। इसके अलावा वह पिलाटेस, कार्डियो एक्सरसाइज भी जरुर करती हैं। इससे न सिर्फ राशा का शरीर टोन रहता है बल्कि उनकी मेंटल हेल्थ भी ठीक होती है। वह स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और डांस वर्कआउट को अपनी फिटनेस का हिस्सा मानती हैं। इसके अलावा वो वेट ट्रेनिंग भी करती हैं। अक्सर राशा जिम के बाहर स्पॉट होती है। ऐसे में इससे यह पता चलता है कि वह अपनी फिटनेस के प्रति कितनी एक्टिव हैं।
फास्ट फूड से परहेज
वहीं अगर बात उनकी डाइट की करें तो वह फल, सब्जियां, नट्स और प्रोटीन से युक्त चीजें जरुर खाती हैं। ऑयली और फास्ट फूड से वह परहेज करती हैं। ग्रीन टी या डिटॉक्स ड्रिंक के साथ वह अपना दिन शुरु करती हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
