वजन घटाना हर कोई चाहता है, जिसके लिए तरह तरह की चीजें की जाती हैं। ऐसे में आप भी वजन घटाना चाहते हैं और वो भी सस्ते में तो तुलसी आपके लिए एक परफेक्ट जड़ीबूटी हो सकती है। आपको बता दें कि तुलसी एक सुपरफूड है जो कि वजन घटाने में तेजी से आपकी मदद कर सकती है। इसकी खास बात ये है कि तुलसी के कुछ गुण ऐसे हैं जो कि मेटाबोलिज्म तेज करने के साथ-साथ शरीर की चर्बी घटाने में मदद कर सकते हैं।

तुलसी का काढ़ा

वेट लॉस के लिए तुलसी के काढ़े का सेवन करें। इसे बनाने के लिए आपको चाहिए तुलसी के पत्ते, 2 काली मिर्च, भुना हुआ जीरा और धनिया। सबसे पहले तुलसी के पत्तों को अच्छी तरह धो लें। अब सब चीजों को मिलाकर अच्छी तरह से कूटलें। इसके बाद पानी में इन चीजों को डाल दें। अच्छी तरह से पकने के बाद इसमें थोड़ा सा काला नमक और मिश्री मिला लें और फिर छानकर पी लें।

कब पिएं तुलसी का काढ़ा

वेट लॉस करना चाहते हैं तो तुलसी का काढ़ा सुबह खाली पेट पी लें या फिर शाम को 3 बजे के करीब। इन दोनों ही समय हमारा मेटाबोलिज्म रात और दिन के लिए तैयार हो रहा होता है। ऐसे में अगर आप तुलसी का काढ़ा पीते हैं तो मेटाबोलिक रेट में तेजी आती है और जो आप खाते हैं तो खाना सही से पचता है और मोटापा नहीं बढ़ता।

तुलसी के काढ़े के फायदे

बॉडी डिटॉक्स

तुलसी का काढ़ा पीते हैं तो बॉडी डिटॉक्स में मदद मिलती है। आपको बता दें कि तुलसी के फ्लोवोनाइड्स और एंटीऑक्सीडेंट्स फैट मेटाबोलिज्म में तेजी लाते हैं जिससे वजन घटने में मदद मिलती है। साथ ही शरीर में जमे विषाक्त पदार्थों को कम करने के साथ बॉडी डिटॉक्स होती है।

Good for Skin

स्किन के लिए भी तुलसी का काढ़ा बहुत फायदेमंद है। इसकी मदद से त्वचा साफ रहती है और दाग-धब्बों की समस्या में कमी आती है। इससे एक्ने की समस्या भी कम होती है।

बालों के लिए फायदेमंद

बालों के लिए भी तुलसी का काढ़ा फायदेमंद है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स बालों का झड़ना कम करते हैं साथ ही डैंड्रफ की समस्या नहीं होती और स्कैल्प भी साफ रहता है। तो इस तरह से आप अपने मोटापे, बाल और स्किन को तंदरुस्त रख सकते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *