शिलाजीत का आपने कई बार नाम सुना होगा। यह एक खनिज पदार्थ होता है जो मुख्य तौर पर पहाड़ों की दरारों में से निकलता है। आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल औषधि के तौर पर किया जाता है। यह काला या फिर भूरे रंग का चिपचिपा सा पदार्थ होता है। यह ऊंचे पहाड़ी इलाकों में से खासकर हिमालय किलिमांजरो और तिब्बत के क्षेत्रों में पाया जाता है। इसमें अलग-अलग तरह के विटामिन्स, अमीनो एसिड, विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। वहीं एक्सपर्ट्स की मानें तो इसका सेवन उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है जिनके शरीर में एनर्जी की कमी होती है। खासतौर पर थकान, कमजोरी और तनाव से जूझ रहे मरीजों के लिए भी यह बेहद फायदेमंद होगी।

फायदे

. शिलाजीत का सेवन करने से आपके शरीर को ज्यादा एनर्जी शक्ति मिलेगी। इससे थकान दूर होगी और मानसिक शांति बढ़ेगी जिससे कार्यक्षमता में भी सुधार होगा।

. इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स की अच्छी मात्रा पाई जाती है ऐसे में यदि आप इसका सेवन करेंगे तो बढ़ती उम्र के लक्षण कम होंगे और स्किन को निखारने में मदद मिलेगी।

. यह हड्डियों और जोड़ों को स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाएगी। यह शरीर में से कैल्शियम और अन्य मिनरल्स की कमी पूरी करेगी इसका सेवन करने से गठिया की समस्या से भी राहत मिलेगी।

. यह मानसिक तनाव और चिंता को कम करने में भी मदद करेगी। यह दिमाग की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाएगी। इससे आपकी याददाश्त भी तेज होगी।

खाली पेट खाना रहेगा फायदेमंद

यदि बात करें कि इसका सेवन किस समय करना फायदेमंद होगा तो सुबह के समय खाली पेट इसको खाना आपके शरीर के लिए लाभकारी साबित होगा। इस समय शरीर में यह अच्छे से पच जाएगी और एनर्जी को बढ़ाने में मदद करेगी। वहीं यदि इसे रात के समय खाया जाए तो मांसपेशियों को आराम देने और शरीर की थकान दूर होगी।

शरीर की जरुरत के अनुसार करें सेवन

इसका सेवन वैसे तो 300-500 मिलीग्राम तक होता है। इसे आप पानी, दूध या फिर शहद के साथ खा सकते हैं। वहीं मात्रा और सेवन का समय हर किसी के शरीर और स्थिति के अनुसार, बदल सकता है।ऐसे में एक बार डॉक्टर से जरुर कंसल्ट करें। आपके शरीर और जरुरत के अनुसार, शिलाजीत की मात्रा अलग-अलग हो सकती है ऐसे में डॉक्टर की सलाह जरुर लें।

इस बात का भी रखें ध्यान

. शिलाजीत का यदि आप सेवन ज्यादा मात्रा में करेंगे तो यह स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होगा इसलिए इसे सीमित मात्रा में ही खाएं।

. यदि आपको कोई एलर्जी या हेल्थ प्रॉब्लम है तो इसे खाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरुर लें।

वहीं यदि आप पहली बार शिलाजीत खा रहे हैं तो शुरुआत में कम ही मात्रा में खाएं। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्वों के कारण आपको एलर्जी हो सकती है या फिर पाचन से जुड़ी समस्याओं का खतरा भी रहेगा। यदि आपको पहली बार सेवन करने के बाद कोई भी समस्या न हो तो आप धीरे-धीरे इसकी मात्रा बढ़ा दें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *