अक्सर यह देखा जाता है कि लड़कों को छोटी हाइट की लड़कियां बहुत पसंद आती हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि इसके पीछे का कारण क्या है? 2015 में की गई एक शोध ने इस सवाल का दिलचस्प और लॉजिकल उत्तर दिया है।

साल 1981 का गाना और रिसर्च का संबंध

साल 1981 में आई फिल्म ‘लावारिस’ का गाना मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है आज भी प्रसिद्ध है। इस गाने की एक लाइन जिसकी बीवी छोटी, उसका भी बड़ा नाम है, आज भी लोगों के ज़ुबान पर है। इसका मतलब है कि छोटी हाइट की लड़कियां लड़कों के बीच आकर्षण का कारण बनती हैं, और यह बात सिर्फ फिल्म तक सीमित नहीं है। एक 2015 में हुई रिसर्च में भी यह बात साबित हुई है।

कहां की गई थी रिसर्च?

दक्षिण कोरिया के सियोल में स्थित कोंकुक विश्वविद्यालय में प्रोफेसर डॉ. किताए सोहन ने 7850 महिलाओं पर एक शोध किया था। इस शोध का उद्देश्य यह जानना था कि महिलाएं अपने रिश्तों में कितनी खुश रहती हैं। डॉ. सोहन के मुताबिक लंबे लड़के छोटी हाइट की लड़कियों को ज्यादा पसंद करते हैं क्योंकि वे उन्हें खुश रखने में सक्षम होते हैं। यह शोध आज भी प्रासंगिक है, क्योंकि लड़कों की पसंद में कोई बदलाव नहीं आया है।

क्यूट फेक्टर

लंबे लड़कों के लिए छोटी हाइट की लड़कियां एक तरह से प्यारी और नाजुक होती हैं। छोटे कद की लड़कियां लड़कों के सीने तक पहुंचती हैं, जिससे लड़कों को उन्हें देखभाल और प्रोटेक्ट करने का अहसास होता है। यही कारण है कि वे इन लड़कियों को अपनी जिम्मेदारी के तौर पर अपनाते हैं, और उन्हें क्यूट मानते हैं।

प्यार और सुरक्षा का अहसास

छोटे कद की लड़कियां लड़कों के लिए आरामदायक होती हैं क्योंकि वे उन्हें गले लगा सकते हैं और इस दौरान दोनों पार्टनर खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं। लड़के अपनी ताकत और प्रभाव महसूस करते हैं, जबकि लड़कियां महफूज महसूस करती हैं। इस तरह की शारीरिक नजदीकी से रिश्तों में और भी गहराई आती है।

लड़के को मिलता है वैल्यू का अहसास

हर इंसान चाहता है कि उसका पार्टनर उसे महसूस करे कि वह उसकी ज़रूरत है। छोटे कद की लड़कियां लड़कों को यह अहसास दिलाती हैं कि उन्हें हमेशा उनके सहारे की आवश्यकता है, चाहे वो ऊंची अलमारी से सामान निकालना हो या किसी अन्य स्थिति में उनकी मदद करनी हो। इस तरह रिश्तों में एक स्थिरता और जरूरत का एहसास बना रहता है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *