सर्दियों में पैरों की त्वचा ड्राई होने लगती है जिसके कारण एड़ियां भी फटने लगती हैं। ऐसे में फुट क्रीम आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। यह पैरों की त्वचा को नमी देगी और फटी एड़ियों को भरने में मदद करेगी। बाजार में मिलने वाली फुट क्रीम महंगी भी होती है और आपकी स्किन को भी नुकसान पहुंचा सकती है ऐसे में आप घर में बनी फुट क्रीम लगा सकते हैं। इसे बनाने के लिए आप कोकोआ बटर और बादाम तेल की जरुरत पड़ेगी। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप घर में कैसे आप फुटक्रीम बना सकते हैं।
त्वचा को मॉइश्चराइजर करेगी फुटक्रीम
कोकोआ बटर और बादाम के तेल से बनी फुट क्रीम पैरों की त्वचा के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन होगा। इससे त्वचा गहराई से मॉइश्चराइजर होगी और सॉफ्ट बनेगी जबकि बादाम का तेल विटामिन-ई से भरपूर माना जाता है इससे त्वचा को पोषण मिलेगा और त्वचा को हुआ डैमेज भी ठीक होगा। यह होममेड क्रीम न सिर्फ आपकी त्वचा को हाइड्रेट करेगी। फटी एड़ियों को भरने, ड्राईनेस दूर करने और त्वचा को इंफेक्शन से बचाने में भी यह दोनों चीजें फायदेमंद रहेगी। कोकोआ बटर और बादाम के तेल के गुणों से बनी यह फुट क्रीम पैरों को सॉफ्ट भी बनाएगी।

फुट क्रीम लगाने के फायदे
. त्वचा के लिए फुट क्रीम कई तरह से फायदेमंद मानी जाती है। खासकर सर्दियों के मौसम में कोकोआ बटर आपकी त्वचा को गहराई से मॉइश्चराइज करेगा जिससे ड्राई स्किन की समस्या भी दूर होगी।
. बादाम का तेल आपकी एड़ियों के लिए फायदेमंद रहेगा। यह फटी हुई एड़ियों की त्वचा को ठीक करेगा।
. इसमें पुदीने का तेल भी इस्तेमाल होता है जो पैरों को ठंडक और आराम देगा।

. वहीं नारियल तेल पैरों की स्किन को इंफेक्शन से बचाएगा। इससे पैरों में खुजली और रैशेज की समस्या भी दूर होगी।
. नियमित इस फुट क्रीम का इस्तेमाल करने से पैरों की त्वचा नरम और कोमल बनेगी।
ऐसे बनाएं क्रीम
सामग्री
कोकोआ बटर – 2 टेबलस्पून
बादाम का तेल – 1 टेबलस्पून
नारियल का तेल – 1 टेबलस्पून
पुदीने का तेल – 2-3 बूंदे
बनाने का तरीका
. सबसे पहले एक डबल बॉयलर में कोकोआ बटर को धीमी आंच पर पिघला लें।
. जब कोकोआ बटर पिघल जाए तो उसमें बादाम और नारियल का तेल मिला लें।
. इसके बाद जब मिश्रण ठंडा हो जाए तो उसमें पुदीने का तेल डालकर अच्छे से मिलाएं।
. अब मिश्रण को साफ कंटेनर में डालें और ठंडा होने दें।
पैरों में इस तरह करें इस्तेमाल
. सोने से पहले पैरों को गुनगुने पानी के साथ धो लें।

. इसके बाद पैरों को अच्छे से सुखाएं।
. अब फुट क्रीम को हल्के हाथों से पैरों और एड़ियों पर लगाएं।
. क्रीम को लगाकर मसाज करें ताकि क्रीम त्वचा में अच्छे से समा जाए।
. इसके बाद पैरों में कॉटन की सॉक्स डाल लें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
