बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के फैंस दीवाने हैं। सिर्फ अपनी एक्टिंग ही नहीं बल्कि अनुष्का अपनी फिटनेस को लेकर भी खूब सुर्खियां बटौरती हैं। एक्ट्रेस के दो बच्चे हैं लेकिन उन्हें देखकर इस बात का अंदाजा लगाना मुश्किल है। डिलीवरी के बाद भी उन्होंने खुद को फिट रखा हुआ है। ऐसे में फीमेल फैंस तो अनुष्का की फिट बॉडी का राज जानने के लिए एक्साइटेड रहते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं इस आर्टिकल की जरिए की अनुष्का का डाइट प्लान क्या है।

6-6:30 तक कर लेती हैं डिनर

अगर बात अनुष्का की डाइट की करें तो वह लंच में दाल-चावल, रोटी-सब्जी और सलाद खाती हैं। अपना डिनर भी एक्ट्रेस 6-6:30 तक कर लेती हैं। रात को सोने से पहले वो एक गिलास दूध भी पीती हैं।

30 मिनट करती हैं योगा

अनुष्का रोज 30 मिनट तक योगा जरुर करती हैं। उनका मानना है कि इससे उनकी मेंटल हेल्थ अच्छी होती है और वह सोने से पहले मेडिटेशन भी करती हैं।

फ्रूट जूस से शुरु करती हैं दिन

अपने दिन की शुरुआत अनुष्का फ्रूट जूस के साथ करती है। चिया सीड्स पुडिंग और फ्रेश फ्रूट्स भी अनुष्का ब्रेकफास्ट में खाना पसंद करती हैं।

वर्कआउट करना नहीं भूलती

बात अगर अनुष्का के वर्कआउट की करें तो वह कार्डियो, वेट ट्रेनिंग, मेडिटेशन, आउटडोर एक्टिविटीज के अलावा डांस भी जरुर करती हैं। उनका मानना है कि इससे उनकी बॉडी को फ्लैक्सिबिलिटी मिलती है।

पोस्ट देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://www.instagram.com/p/Cnq55CpsGWR/?utm_source=ig_web_copy_link

नहीं खाती गेहूं की रोटी

आपको बता दें कि एक्ट्रेस कोई फैंसी डाइट फॉलो नहीं करती वह घर पर बनी रोटी और दाल-सब्जी ही खाती है। वह गेहूं की रोटी नहीं खाती इसकी जगह वह राजगीरा, बाजरा, कुट्टू जैसे आटे से बनी रोटी खाती हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *