हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन निखरी, बेदाग और ग्लोइंग हो। बेदाग स्किन के लिए लड़कियां कई तरह के महंगे प्रोडक्ट्स, क्रीम, पाउडर और फेस पैक भी लगाती हैं। त्वचा पर इन चीजों को लगाने के बाद भी स्किन पर निखार नहीं आता। स्किन को अंदर से हेल्दी रखने के लिए जूस, ग्रीन टी और हर्बल टी भी पीते हैं लेकिन इसका असर भी हर किसी को नहीं होता। यदि आप भी किसी तरह की स्किन प्रॉब्लम से जूझ रहे हैं और उसे खत्म करना चाहते हैं तो अपनी डाइट में एक खास सूप शामिल कर सकते हैं।
न्यूट्रीशनिस्ट ने बताया स्पेशल सूप
इस सूप की रेसिपी न्यूट्रीशनिस्ट डॉक्टर शिल्पा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस सूप की खासियत यह है कि सर्दियों में इसको पीने से शरीर अंदर से गर्म होता है और स्किन बाहर से सॉफ्ट, बेदाग और खूबसूरत नजर आती है।
वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://www.instagram.com/reel/DDKBGStIl7E/?utm_source=ig_web_copy_link
इस तरह तैयार करें सूप
सामग्री
टमाटर – 2 बड़े
चुकंदर – 1 छोटा
लहसुन – 6 कलियां
बनाने की विधि
. सबसे पहले यह सारी सब्जियां अच्छे से धो लें।
. फिर इन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर तैयार करें।
. इसके बाद एक बड़ा सॉस पैन लें। उसमें 2 गिलास पानी डालकर गर्म करें।
. गर्म पानी में कटी हुई सारी सब्जियां डाल दें।
. सब्जियों को पानी में हल्का सा पकन दें।
. फिर इसमें अपने स्वादअनुसार नमक डालें।
. सारी चीजों को अच्छे से मिला लें।
. जब पानी में सब्जियां अच्छे से उबल जाएं तो उन्हें ठंडा होने दें।
. इसके बाद मिक्सी में मिश्रण को ब्लेंड कर लें।
. स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए आपका सूप बनकर तैयार है।
. इसको आप छलनी से छानकर आसानी से पी सकते हैं।

स्किन के लिए ऐसे फायदेमंद रहेगा सूप
चुकंदर
इसमें फोलिक एसिड और विटामिन-ए, बी और सी मौजूद होता है। चुकंदर का सेवन करने से शरीर का खून साफ करने में मदद मिलेगी। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर का ब्लड फ्लो सुधारने में मदद करेंगे जिसके कारण त्वचा अंदर से ग्लोइंग और खूबसूरत बनेगी।
टमाटर
यह एक सिट्रिक फ्रूट होता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन-ए और सी मौजूद होता है। ऐसे में यह स्किन को अंदर से पोषण देगा जिससे दाग-धब्बे और एक्ने की समस्या से राहत मिलेगी।
लहसुन
इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों के साथ-साथ एलिसिन भी मौजूद होता है। इसके पोषक तत्व आपकी स्किन के कील-मुहांसे और दाग-धब्बे भी कम होंगे।

यह सूप सिर्फ स्किन के लिए ही फायदेमंद नहीं होगा बल्कि यह शरीर को गर्म रखने और बीमारियों को दूर रखने में भी मदद करेगा। आप अपनी इच्छा के अनुसार, इस सूप में थोड़ा सा व्हाइट बटर और काली मिर्च डाल सकते हैं।
