एक दिन में हमारे साथ बहुत सी चीजें हो जाती हैं. चाहे फिर वो बुरी हो या अच्छी। हम अच्छी बातों को लेकर खुश हो जाते हैं और खराब चीजों को लेकर परेशान। अब कुछ लोग होते हैं जो इन बातों को भुलाकर आगे निकल जाते हैं लेकिन कुछ सारा दिन सिर्फ इन्हीं बातों को लेकर सोचते रहते हैं। बुरी चीजों को मन में बैठा लेते हैं और परेशान होते रहते हैं।

तो ऐसे में किसी भी तरह की बातों को लेकर सारे दिन सोचते रहना और परेशान होना ओवरथिंकिंग कहलाता है। ओवरथिंकिंग की आदत से सिर दर्द तो होता ही है और साथ ही मानसिक तौर पर गलत प्रभाव भी पड़ता है। और बाद में समय के साथ ये आदत व्यक्ति को शारीरिक तौर पर भी परेशान करने लगती हैं। इसलिए यहां हम आपको 5 जापानी तकनीक बताएंगे, जिससे ओवरथिंकिंग रोकने में आपको मदद मिल सकती है।

Ikigai

नाम से तो आपतो पता लग ही गया होगा कि ये एक जापानी शब्द है और इसका अर्थ है ‘जीवन का उद्देश्य’ या ‘जीवन का अर्थ’। जापानी लोग अक्सर इकिगाई को बहुत महत्व देते हैं। इकिगाई जीवन जीने का एक तरीका है जिसमें लोग नाकामयाबी और पछतावे से बाहर आकर खुशी से जीते हैं। इसलिए ओवरथिंकिंग से खुद को दूर रखने के लिए इस तरीके को अपना सकते हैं।

Forest breathing

फोरेस्ट बाथिंग एक बहुत ही अच्छी प्रक्रिया है। इसमें जापानी लोग कुछ समय के लिए पेड़-पौधों के बीच या घने जंगलों में समय बिताते हैं, क्योंकि जंगल में घूमने से मन शांत होता है और तनाव कम होता है। इस तरह भी आप ओवरथिंकिंग से छुटकारा पा सकते हैं।

Kaizen

काइज़ेन का मतलब है, ‘अच्छा बदलाव’ या ‘सुधार’। इसमें लोग पहले समस्या को स्वीकार करते हैं और फिर इसे हल करने के लिए एक कार्य योजना बनाते हैं। आप भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। आपकी बुरी बातें आपको तनाव दे रही हैं तो उन बातों में सुधार करने की कोशिश करें।

Wabi-Sabi

वाबी-साबी एक कमाल का कांसेप्ट है। वाबी का मतलब है चीजों को देखने का तरीका और साबी का मतलब होता है चीजों को टाइम और स्पेस के संबंध में देखना। चीजों को समझने की कोशिश करें, साथ ही उन्हें सुधारने के लिए टाइम दें। इससे आपका तनाव कम होगा, क्योंकि आपको ये समझना पड़ेगा कि कोई भी चीज एक रात में नहीं सही हो जाती या मिल जाती, उसके लिए समय देना पड़ता है।

Zazen

ज़ज़ेन का मतलब है बैठकर ध्यान करना। इस अभ्यास से आप ज्यादा सोचने के चक्र से अलग होते हैं और मानसिक स्पष्टता को बढ़ावा मिलता है। ऐसे में अगर ओवरथिंकिंग की स्थिति पैदा हो जाए तो समझदारी से काम लें और इन तरीकों को अपनाएं, लेकिन अगर ये सोचकर तरीकों को अपनाएंगे कि कोई फायदा नहीं होगा तो कोई भी नहीं होगा। आपको अपने लिए सकारात्मक रहना है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *