नमकीन चिप्स बच्चे कितने चाव से खाते हैं लेकिन अगर ऐसी चीजें खाने के बाद आपको गंभीर बीमारी हो जाए तो क्या होगा। अब ऐसा ही एक मामला गुजरात से सामने आया है। यहां पर मशहूर कंपनी के एक सीलबंद पैकेट में मरा हुआ चूहा मिला है। इस नमकीन को खाना के बाद बच्ची को डायरिया हो गया। यह घटना गुजरात के साबरकांठा के प्रेमपुर गांव की बताई जा रही है।

अस्पताल में करवाया गया भर्ती

बच्ची के पिता ने बताया कि उसकी पत्नी अपनी बेटी को एक मशहूर कंपनी का नमकीन खिला रही थी। इसी दौरान बच्ची को अचानक से उल्टियां होने लगी। जब उन्होंने जांच करवाई तो पता चला कि पैकेट में मरा हुआ चूहा मिला है। इस पैकेट को खाने के बाद बच्ची बीमार हो गई और उसका इलाज करवाने के लिए दावड़ अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस पूरी घटना के बाद परिवार ने फूड एंड ड्रग्स डिपार्टमेंट से लापरवाही के लिए नमकीन कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए भी कहा है।

खाने से पहले जरुर कर लें जांच

ऐसे में यदि आप भी अपने बच्चों को कुछ खिलाते हैं तो एक बार चेक जरुर करें। थोड़ी सतर्कता बरतें क्योंकि जब भी आप बाजार में कुछ खरीदते हैं तो उसे खाने से पहले एक बार हर मुमकिन कोशिश करें और जांच करें। यह बहुत जरुरी है कि आप या फिर आपके बच्चे जो भी चीजें खाएं वो साफ सुथरी और स्वस्थ होनी जरुरी है क्योंकि एक छोटी सी लापरवाही से आपके परिवार के सदस्यों को फायदा की जगह नुकसान हो सकता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *