इन दिनों ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस ने सभी लोगों के दिलों में डर बढ़ा दिया है। यह एक सांस से जुड़ा हुआ इंफेक्शन है। इसके कारण जुकाम, खांसी और नाक बंद जैसी समस्याएं होने लगती है। यह वायरस ज्यादातर बच्चों और बुजुर्गों में पाया जाता है क्योंकि उनकी इम्यूनिटी कमजोर होती है। इससे बचने के लिए जरुरी है कि आपको अपनी इम्यूनिटी को मजबूत रखना चाहिए। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए कुछ ऐसे फूड्स बताते हैं जो आपकी इम्यूनिटी पॉवर को बढ़ाएंगे। आइए जानते हैं।
विटामिन-डी
इस वायरस से बचने के लिए आप विटामिन-डी से युक्त आहार को अपनी रुटीन में शामिल कर सकते हैं। ऐसी डाइट आपकी इम्यून सिस्टम को मजबूत करेंगी। मशरुम, सैल्मन, मछली, दूध और अंडे जैसी चीजों को आप अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।

एंटीऑक्सीडेंट्स से युक्त फूड्स
एंटीऑक्सीडेंट्स आपके शरीर की सूजन को कम करेंगे और इम्यूनिटी को मजबूत बनाएंगे। पालक, केल जैसी सब्जियां और पपीता, अनार जैसे फलों का सेवन कर सकते हैं।
प्रोटीन
प्रोटीन आपके इम्यून सेल्स का निर्माण करने में मदद करेंगे। मांस, मछली, दाल और टोफू जैसे प्रोटीन से भरपूर फूड्स आप खा सकते हैं।
विटामिन-सी
इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए विटामिन-सी बेहद जरुरी होता है। यह सांस के इंफेक्शन से भी बचाव में आपकी मदद करेगा। इसे आप अपनी डाइट में शामिल करने के लिए आप संतरा, नींबू, अमरुद और ब्रोकली जैसे फल और सब्जियां खा सकते हैं।

जिंक से युक्त फूड्स
जिंक आपके इम्यून सेल्स को मजबूत बनाने में मदद करेंगे। इसे आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। कद्दू के बीज, तिल, सूरजमुखी के बीज और बादाम जैसी चीजों का सेवन कर सकते हैं।
प्रोबायोटिक फूड्स
गट हेल्थ को मजबूत बनाने के लिए आप प्रोबायोटिक फूड्स का सेवन कर सकते हैं। इडली, डोसा, ढोकला, केफिर, किमची जैसे फर्मेंटेड फूड्स को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

ग्रीन टी
वैसे तो ज्यादातर लोग ग्रीन टी का सेवन वजन कम करने के लिए करते हैं लेकिन आपको बता दें कि यह इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाती है। इसमें कैटेचिन नाम का कंपाउंड पाया जाता है। यह एक मजबूत एंटीऑक्सीडेंट है जो सूजन से लड़ेगा। नियमित रुप से यदि आप ग्रीन टी पिएंगे तो आपकी इम्यूनिटी बढ़ेगी और फेफड़ों के काम करने का तरीका भी अच्छा होगा। इससे रेस्पिरेटरी इंफेक्शन को रोकने में भी मदद मिलेगी।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
