पोहा आज ज्यादातर लोगों की मनपसंदीदा डिश बन चुका है। ब्रेकफास्ट के तौर पर बहुत से लोग इसे खाना पसंद करते हैं। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन-ए और फाइबर ज्यादा मात्रा में मौजूद होते हैं। यह खाने में भी हल्का होता है। इसमें कैलोरी बहुत कम मात्रा में मौजूद होती है ऐसे में इसको खाने से वजन भी कंट्रोल में रहता है। पोहा खान से आपका पेट भी लंबे समय तक भरा रहेगा। यह पाचन तंत्र के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है इसलिए ज्यादातर लोग इसको ब्रेकफास्ट में खाते हैं। वहीं कुछ लोग पोहा चाय के साथ खाना पसंद करते हैं लेकिन क्या इन दोनों चीजों का सेवन एक साथ करना सही रहेगा। आज आपको इस बारे में बताएंगे।

क्या एक साथ खा सकते हैं पोहा और चाय?

एक्सपर्ट्स की मानें तो पोहा और चाय एक साथ नहीं खाना चाहिए। दोनों चीजों को एक साथ खाने से कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं किसी भी तरह के फूड के साथ चाय नहीं पीनी चाहिए। कुछ लोग पोहा, दलिया, रोटी, परांठे के साथ चाय पीना पसंद करते हैं लेकिन खाने वाली चीजों के साथ चाय पीने से आपके शरीर को नुकसान हो सकता है। चाय में कई तरह के टैनिन पाए जाते हैं ऐसे में यह आपके खाने में पाए जाने वाले पोषक तत्वों का अवशोषण कम कर देंगे।

दोनों चीजों को एक साथ खाने के नुकसान

पाचन पर पड़ेगा असर

वैसे तो पोहा हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है लेकिन यदि आप इसको चाय के साथ खाते हैं तो इसके कारण पाचन तंत्र भी प्रभावित होगा। पोहे को चाय के साथ खाने से आपको पाचन से जुड़ी समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। इसके कारण आपको गैस और कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

शरीर में होगी खून की कमी

इसे चाय के साथ खाने से शरीर में खून की कमी भी हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब आप पोहे को चाय के साथ पीते हैं तो इससे शरीर में पोषक तत्व इकट्ठे नहीं हो पाते जिससे शरीर में आयरन और खून की कमी होने लगती है। इससे आपको थकान और कमजोरी भी महसूस हो सकती है। चाय के साथ जब आप कोई भी चीज खाते हैं तो विटामिन-12 की कमी हो सकती है।

एसिडिटी होगी

इन दोनों चीजों को खाने से एसिडिटी भी हो सकती है। पोहा और चाय पीने से आपके पेट और सीने में जलन हो सकती है। खासकर यदि आपको पहले से ही एसिडिटी रहती है तो आप भूलकर भी पोहे के साथ चाय न लें।

शरीर को नहीं मिलेंगे पोषक तत्व

एक्सपर्ट्स की मानें तो पोहा पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इसमें फाइबर, आयरन और प्रोटीन जैसे कई विटामिन्स मौजूद होते हैं लेकिन यदि आप इसको चाय के साथ खाते हैं तो आपका शरीर पोषक तत्व नहीं सोख पाएगा जिससे शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *