सर्दियों के इस मौसम में ज्यादातर घरों में ड्राई फ्रूट्स और गोंद के लड्डू बनते हैं। ठंड से बचने और शरीर को गर्म रखने के लिए लोग ऐसे पौष्टिक लड्डू बनाकर खाते हैं। बहुत से लोग यह नहीं जानते कि इन लड्डुओं में काले और लाल रंग की गोंद भी मिलाई जाती है। इस गोंद को गोंद चुनिया और पलाश गोंद और कमकस भी कहते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, पलाश के फूल, पेड़ और गोंद के साथ कई तरह के रोगों को दूर करने में भी मदद मिलती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भी अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं। वहीं कमरकस के पाउडर का इस्तेमाल कई तरह की चीजों का स्वाद बढ़ाने के लिए भी होता है। इसे खाने से अनिद्रा, पेट और कमर दर्द जैसी समस्याएं भी ठीक होती हैं। वहीं यदि महिलाएं सर्दियों में इसका सेवन करें तो उन्हें कई तरह के फायदे होते हैं। आइए इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं कि कमरकस खाने से क्या-क्या फायदे होंगे।

पीरियड्स का दर्द होगा कम

कमरकस में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। यह एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पीरियड्स के दौरान होने वाली ऐंठन को कम करने में मदद करेंगे। इसके अलावा इसको खाने से पेट के हिस्से की मांसपेशियों को भी आराम मिलेगा।

हड्डियां बनेगी मजबूत

इसमें कैल्शियम और अन्य पोषक तत्व मौजूद होते हैं ऐसे में यह हड्डियों को मजबूत बनाने में भी मदद करेगा। खासतौर पर उन महिलाओं के लिए यह बेहद फायदेमंद रहेगा जिनकी हड्डियां कमजोर होती हैं।

डिलीवरी के बाद बॉडी रहेगी फिट

डिलीवरी के बाद महिलाओं का शरीर बहुत कमजोर हो जाता है ऐसे में इसका सेवन करने से आपकी बॉडी हेल्दी रहेगी। यह मांसपेशियों को मजबूत बनाएगा और शरीर में एनर्जी का संचार करेगा। इस खाने से डिलीवरी के बाद महिलाओं को जल्द रिकवरी करने में भी मदद मिलेगी।

त्वचा और बाल रहेंगे हेल्दी

कमरकस में एंटीऑक्सीडेंट्स और कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह आपकी स्किन को नमी देगा और बालों की ड्राईनेस भी दूर करेंगे। इसे खाने से बालों में नई चमक आएगी और यह मजबूत भी बनेंगे।

शरीर रहेगा गर्म

इस मौसम में कमरकस खाने से शरीर अंदर से गर्म रहेगा। यह ठंड से बचाएगी और जोड़ों का दर्द भी दूर करेगा। महिलाओं को सर्दियों में अक्सर दर्द रहती है ऐसे में कमरकस का सेवन फायदेमंद रहेगा।

ऐसे कर सकते हैं सेवन

. गर्म दूध में कमरकस को डालकर अच्छे से मिला लें। इसमें स्वाद मिलाने के लिए आप शहद या गुड़ ऊपर से डाल सकते हैं। रात में सोने से पहले इसे पी लें आपको नींद अच्छी आएगी और तनाव कम होगा।

. कमरकस के लड्डू बनाकर आप खा सकते हैं। इसे बनाने के लिए गेंहू का आटा, गुड़ और घी ले लें। सबसे पहले घी में कमरकस भूनें फिर इसमें गेंहू के आटे को हल्का सुनहरा होने तक भूनें। इसके बाद इसमें गुड़ और सूखे मेवे मिलाएं और लड्डू बना लें।

सर्दियों में महिलाएं कमरकस का सेवन कर सकती हैं। यह सिर्फ शरीर को एनर्जी नहीं देती बल्कि ठंड से भी आपको बचाएगा। सर्दियों में यदि आप इसे अपनी डाइट में शामिल करेंगी तो आप हेल्दी और एनर्जेटिक रहेंगे।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *