सर्दियों के इस मौसम में हाथ-पैर में सूजन होना एक आम समस्या है। कुछ लोगों को तो ठंड में उंगलियां ही लाल हो जाती हैं। ऐसे में बहुत से लोग यह नहीं जानते की समस्या आखिर क्यों हो रही है? सूजन आने के बाद उंगलियों में खुजली भी शुरु हो जाती है और कई बार तो जलन भी होती है ऐसे लगता है जैसे उंगलियां घायल हो गई हैं। कोई काम करना भी बहुत मुश्किल लगता है। यदि आपके साथ भी यह समस्या हो रही है तो आपको बताते हैं कि आप इससे कैसे राहत पा सकते हैं।
इस वजह से सूजती हैं उंगलियां
ठंडी हवा के कारण शरीर की नसें सिकुड़ने लग जाती हैं। इसका सबसे ज्यादा असर ब्लड सर्कुलेशन पर ही होता है। हाथ-पैर में ब्लड क्लॉट होने लगते हैं और सूजन आ जाती है। यह सूजन एक समय के बाद इतनी हो जाती है कि उंगलियां नीली और लाल ही हो जाती हैं।

नमक वाले पानी में डुबोएं हाथ-पैर
सूजी हुई उंगलियां आप गुनगुने पानी में नमक डालकर रखें। आधी बाल्टी में 2 चम्मच नमक डालकर मिलाएं। फिर इसमें अपने पैर और हाथ 10 मिनट तक डुबोएं। इससे खतरनाक इंफेक्शन दूर होगी और सूजन भी कम होगी। गुनगुने पानी के साथ सिकाई करें इससे भी ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होगा और खून नहीं जमेगा। इसके अलावा पैरों के दर्द में भी आराम मिलेगा।
स्ट्रेचिंग और वॉर्मअप करें
इसके अलावा आप सर्दियों में सुबह उठकर थोड़ी देर के लिए स्ट्रेचिंग जरुर करें। बिस्तर से उठकर वॉर्मअप करें। इससे शरीर का तापमान सही रहेगा। रोज व्यायाम करें इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होगा और शरीर को चलाते रहें। रोज वॉक जरुर करें। आप चाहें तो कोई आउटडोर गेम खेल सकते हैं इससे आपका ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होगा और उंगलियों पर सूजन बिल्कुल भी नहीं आएगी। धूप में कुछ देर बैठें। हाथों में क्रीम और मॉइश्चराइजर लगाएं। ज्यादा ठंडे पानी में हाथ न डालें। घाव या यदि ज्यादा खुजली हो तो डॉक्टर को दिखाएं।

लहसुन का तेल आएगा काम
सूजन को दूर करने के लिए लहसुन का तेल आपके काम आ सकता है। इसे हल्का सा गर्म कर लें। फिर तेल को सूजन वाली जगह पर लगाएं। इससे दर्द कम होगा। साथ ही जिस जगह पर सूजन है वहां पर 4-5 कली लहसुन डालें और उसे गर्म करके मसाज करें। इससे उंगलियों की सूजन से आपको छुटकारा मिलेगा। लहसुन में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं जो सूजन का असर कम करेंगे।
