भारत के प्रमुख प्रदर्शनी आयोजनकर्ता इनफोर्मा मार्केट्स इन इंडिया द्वारा आयोजित ‘इंडिया हेल्थ’ एक्सपो के पहले संस्करण की शुरुआत नई दिल्ली के द्वारका स्थित आधुनिक यशोभुमि में हुई। इस मंच पर उद्योग जगत के सभी हितधारक एकजुट हुए हैं जिनमें बायोमेडिकल इंजीनियर, पैथोलोजिस्ट, रेडियोलोजिस्ट, हॉस्पिटल कन्सलटेन्ट, मेडिकल डिवाइस वितरक, चिकित्सक, प्रोक्यरोमेन्ट मैनेजर, आर एण्ड डी पेशेवर एवं अन्य विनियामक प्रतिनिधि शामिल हुए। अरब हेल्थ प्रदर्शनी से प्रेरित इंडिया हेल्थ का उद्देश्य हेल्थकेयर के आधुनिकीकरण के लिए विश्वस्तरीय मंच उपलब्ध कराना तथा लर्निंग, नेटवर्किंग के लिए अनुकूल माहौल को बढ़ावा देना है।

मेडिकल डिवाइसेज़ में भारत चौथा बड़ा मार्किट

आपको बता दें इंडिया हेल्थ के लॉन्च के अवसर पर श्री योगेश मुद्रास, मैनेजिंग डायरेक्टर, इन्फोर्मा मार्केट्स इन इंडिया ने कहा, ‘‘भारत में हेल्थकेयर सबसे बड़े सेक्टरों में से एक के रूप में उभरा है, जहां सार्वजनिक एवं निजी सेक्टरों के निवेश, बढ़ते कवरेज एवं बेहतर सेवाओं के चलते तेज़ी से विकास हो रहा है। मेडिकल डिवाइसेज़ की दृष्टि से भारत दुनिया का चौथा सबसे बड़ा मार्केट है।

ये लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम के उद्घाटन के अवसर पर गणमान्य दिग्गज इस्तवन सज़ाबो, हंगरी के अम्बेसडर, महामहिम जगन्नाथ सामी, फिजी गणराज्य के उच्चायुक्त डॉ गिरधर ज्ञानी, एसोसिएशन ऑफ हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स इंडिया के महानिदेशक सिद्धार्थ भट्टाचार्य, महासचिव, हेल्थकेयर फेडरेशन ऑफ इंडिया- नेटहेल्थ अभिनव ठाकुर, एमडी, एक्युरेक्स बायोमेडिकल (एडीएमआई प्रतिनिधि) डॉ राजीव चिब्बर वाइस प्रेज़ीडेन्ट, एक्सटर्नल अफेयर्स, सहजानंद मेडिकल टेक्नोलॉजीज़ लिमिटेड एवं जॉइंट कोऑर्डिनेटर, गवर्नमेन्ट एण्ड पब्लिक अफेयर्स, एआईएमईडी, पीटर हॉल अध्यक्ष मध्य पूर्व, भारत, तुर्किए एवं अफ्रीका, इन्फोर्मा मार्केट्स वाउटर वोलमन, चीफ़ कमर्शियल ऑफिसर, मध्य पूर्व, भारत, तुर्किए और अफ्रीका, इन्फोर्मा मार्केट्स योगेश मुद्रास, मैनेजिंग डायरेक्टर इन्फोर्मा मार्केट्स इन इंडिया राहुल देशपांडे, सीनियर ग्रुप डायरेक्टर, इन्फोर्मा मार्केट्स इन इंडिया मौजूद रहे।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *