एक तरफ अभी कोरोना महामारी पूरी तरह से खत्म भी नहीं हुआ है। वहीं दूसरी तरफ कई देशों में बर्ड फ्लू वायरस लोगों में अपना दहशत फैला रहा है। दरअसल पिछले कुछ दिनों से कई देशों में H5N1 Bird Flu के मामले पाए गए हैं। ऐसे में अब विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया में भी एक 2 साल की बच्ची में H5N1 Bird Flu की पुष्टि हुई है। बता दें कि बच्ची अपने पेरेंट्स के साथ कुछ दिनों के लिए कोलकाता गई थी।
जिसके बाद वह एक मार्च को ऑस्ट्रेलिया लौटी तो वह बर्ड फ्लू से संक्रमित हो चुकी थी। डबल्यूएचओ के मुताबिक 31 मई तक ऑस्ट्रेलिया और कोलकाता मे उसके किसी भी रेलेटिव्स और परिजन में बर्ड फ्लू के लक्षण नजर नहीं आए हैं। हालांकि परिजनों का कहना है कि बच्ची कोलकाता से कहीं बाहर नहीं गई थी और न ही किसी जानवर और बीमार व्यक्ति के संपर्क मे आई है।
हेल्थ मिनिस्ट्री भी जांच में जुटी
अब भारत की हेल्थ मिनिस्ट्री भी डब्ल्यूएचओ की इस रिपोर्ट के बाद से जांच के लिए एक्टिव हो गई हैं। दरअसल यह काफी चिंता का विषय है कि कहीं सचमुच तो ये बर्ड फ्लू वायरस कोलकाता से नहीं निकला है। वहीं डब्ल्यूएचो की रिपोर्ट के मुताबिक बच्ची के ऑस्ट्रेलिया लौटने के बाद उसे विक्टोरिया के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद 4 मार्च को बर्ड फ्लू के लक्षण बढ़ने की वजह से उसे मेलबोर्न के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। बता दें कि बच्ची को करीब 2.5 हफ्तों के बाद डिसचार्ज कर दिया गया था। अब बच्ची बिल्कुल सही और हेल्दी है।
बर्ड फ्लू होने पर नजर आते हैं ये लक्षण
नाक से पानी आना
सिर दर्द होना
गले में खराश होना
थकान महसूस होना
मांसपेशियों में दर्द महसूस होना
सांस लेने में दिक्कत होना
