समय के साथ-साथ लोगों की त्वचा से जुड़ी समस्याएं बढ़ने लगती हैं और कई बार इन समस्याओं के लिए शहद नेचुरल तरीके से काम कर सकता है। शहद एंटीबैक्टीरिल और एंटीफंगल गुणों से भरपूर है और त्वचा के पोर्स को साफ करने में मददगार भी। इसकी मदद से स्किन की सफाई होती है साथ ही टैक्सचर भी सही होता है। इसके अलावा त्वचा के लिए शहद एक कारगर ह्यूमेक्टेंट और मॉइस्चराइजर की तरह काम करता है जो स्किन को हाइड्रेट करने में लाभकारी है।
घर पर बनाएं शहद का फेस मास्क
शहद का फेस मास्क सर्दी या गर्मी दोनों मौसम में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे बनाने के लिए आपको चाहिए शहद में थोड़ा सा दही और एलोवेरा मिला लें। अब इस मास्क को चेहरे पर लगा लें जो कि स्किन को मॉइस्चराइज करने में मददगार है। इससे एक तो त्वचा हाइड्रेट होती है साथ ही एंटी एक्ने फेस मास्क की तरह भी काम करता है। जिन लोगों की स्किन सेंसिटिव है उनके लिए भी ये मास्क अच्छा है।
काले धब्बे हटाने के लिए
शहद डेड स्किन सेल्स को साफ करता है साथ ही चेहरे में कोलेजन की मात्रा बढ़ाता है जिससे स्किन की हीलिंग होती है। शहद स्किन पोर्स को भरने का भी काम करते हैं जिससे काले धब्बों में कमी आती है। अगर आप चेहरे से काले धब्बों को हटाना चाहते हैं तो शहद को नींबू के रस में मिलाकर चेहरे पर लगाएं।
स्किन व्हाइटनिंग
इसके लिए आपको शहद में थोड़ा गुलाब जल डालना है और थोड़ा सा नींबू का रस। इन्हें अच्छी तरह मिलाएं और चेहरे पर लगा लें। लगाने के बाद थोड़ी देर के लिए छोड़ दें और फिर साफ कर लें।
शहद लगाने के फायदे
अगर रात के समय चेहरे पर शहद लगाया जाए तो उसके भी बहुत से फायदे हैं, लेकिन जिनकी स्किन सेंसिटिव है वे जरूर बचें। शहद में कुछ बायोएक्टिव गुण होते हैं जिससे त्वचा की बनावट बेहतर बनती है, लेकिन ये बायोएक्टिव गुण सेंसिटिव स्किन वालों के लिए रिएक्टेंट की तरह काम करते हैं और त्वचा की बनावट को नुकसान पहुंचता है।
एलोवेरा और शहद
जिन लोगों को ड्राई स्किन की समस्या है उनके लिए एलोवेरा और शहद दोनों ही बेहद कारगर तरीके से काम कर सकते हैं। फटी हुई स्किन के लिए सबसे कारगर है। साथ ही बॉडी मॉइस्चराइजर के रूप में भी एलोवेरा और शहद का इस्तेमा किया जा सकता है। दोनों को लगाकर आप ठंडे पानी से बाद में स्किन साफ कर सकते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
