आजकल की लाइफस्टाइल ऐसी हो गई है कि लोग सिटिंग जॉब करते हैं और एक ही जगह 8 से 9 घंटे बैठे रहते हैं। जिस वजह से उनकी सेहत पर भी काफी बुरा असर पड़ता है। दिनभर बैठेने की वजह से पेट के आसपास चर्बी बढ़ जाती है। आप भी पक्का इसी चीज से गुजर रहे होंगे तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। यहां पर आपको कुछ ऐसी टिप्स बताई जाएंगी जिसे अपना कर आप बेहद कम समय में बेली फैट से छुटकारा पा सकते हैं।

बेली फैट से छुटकारा पाने के उपाय

गुनगुने पानी के साथ शहद

दिन की शुरुआत अब से आप एक गिलास गुनगुने पानी से करें और उसेमं शहद मिलाकर। जब आप गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीते हैं तो शरीर को पोषण मिलता है और मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे बेली फैट को कम होने में मदद मिलती है। साथ ही शहद के सेवन से आपको दिनभर मीठा खाने का ज्यादा मन नहीं करेगा।

Morning Walk

कहा जाता है कि अगर आपको शरीर में एक्स्ट्रा फैट है तो पैदल चलने से उसे कम किया जा सकता है। इसलिए मॉर्निंग वॉक को अपने रूटीन में शामिल करें। वॉक करेंगे तो आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट होगा और आपका शरीर ज्यादा मात्रा में कैलोरी बर्न करेगा और शरीर में चर्बी जमा होने का कोई चांस ही नहीं होगा।साथ ही आप भी एक्टिव महसूस करेंगे।

Do not skip Breakfast

नाश्ते को भूलकर भी खाना न भूलें। नाश्ता करेंगे तो दिनभर खाने की क्रेविंग आपको परेशान नहीं करेगी। जिस वजह से आप बैठे-बैठे अनहेल्दी स्नैकिंग नहीं करेंगे जिससे बेली फैट भी नहीं बढ़ेगा। नाश्ते में फाइबर और प्रोटीन से भरपूर चीजों का सेवन जरूर करें। फाइबर से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहेगा और आप ओवरईटिंग नहीं करेंगे। साथ ही प्रोटीन मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करेगा, जिससे एनर्जी लेवल बढ़ेगा।

पोर्शन कंट्रोल

बहुत बार लोग ये गलतियां करते हैं कि अगर सुबह का नाश्ता नहीं किया तो बाद में एक साथ ही ज्यादा खा लेते हैं, लेकिन ऐसा करने से आप बचें। खाने के बाद आप दिनभर बैठे रहेंगे, जिस तरह आपका भोजन ठीक तरीके से नहीं पचेगा और बेली के आसपास फैट जमा हो जाएगा। इसलिए भूख लगने पर उतना ही खाएं, जिससे पेट 80 प्रतिशत तक भर जाए।

खाने के बाद पानी को करें avoid

खाने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए ठीक नहीं है, क्योंकि ऐसा करने पर पचाने में लगने वाला प्राकृतिक समय बदल जाता है। जिस वजह से अधिक मात्रा में बिना पचा हुआ भोजन फैट में बदलने लगता है। इसलिए कोशिश करें कि खाने से आधे घंटे पहले या खाने के आधे घंटे बाद पानी का सेवन करें। और खाने के बाद, पानी पीने से पहले 10 मिनट वॉक जरूर करें।

दूध वाली चाय

दूध वाली चाय भारत में लगभग हर किसी को पसंद है। लोग ऑफिस में बैठे-बैठे दिन में दूध वाली चाय पीते रहते हैं और ये आदत बेली फैट को बढ़ाने में असरदार है। इसलिए जितना हो सके दूध वाली चाय से परहेज करें।आप इसके अलावा ग्रीन टी या ब्लैक टी ले सकते हैं।

Dinner के बाद वाली वॉक

लोग दिनभर काम करते हैं और ऐसे में घर जाकर वे एक्सरसाइज करने के समय नहीं निकाल पाते। इसलिए डिनर के बाद कुछ देर वॉक जरूर करें। इससे पाचन बेहतर होगा साथ ही वेट लॉस में भी मदद मिलेगी।

नींद

ये सब चीजें तो कर ली आपने लेकिन बहुत जरूरी है कि आपको नींद भी पूरी मिले। रात को अगर पूरी नींद ना ली जाए तो भूख का संकेत देने वाला घ्रेलिन हार्मोन अपना कंट्रोल खो देता है, क्योंकि तब ये हार्मोन बढ़ जाता है और फिर अगले दिन आपको बार-बार भूख लगने का एहसास होता है। जिस वजह से फिर आप बैठे-बैठे जरूरत से ज्यादा खाने लगेंगे। इसलिए बहुत जरूरी है कि आप रोज 8 से 9 घंटे की नींद जरूर लें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *