जिस तरह से दुनिया में रहने वाले लोग अपने खानपान और लाइफस्टाइल को तेजी से बदल रहे हैं, उतनी ही तेजी से कई तरह की बीमारियां भी उन्हें अपनी चपेट में ले रही हैं। किसी को डायबिटीज तो किसी को शुगर है, इतना ही नहीं किसी किसी को तो कई तरह की शारीरिक एलर्जी भी है। कुछ ऐसी ही दिक्कत है एबी नाम की लड़की को है, जिसे पानी से एलर्जी है और पानी को छुते ही उसका बुरा हाल हो जाता है। बता दें ये लड़की पानी पी तो सकती है पर जीभर कर नहा सकती है।

वहीँ पानी जो हमारे जीवन का एक इम्पोर्टेन्ट पार्ट है जिसके बिना रह पाना शायद ही किसी के लिए आसान  हो। खैर आपको बता दें एबी नाम की लड़की ने Truly चैनल के Born Different सीरीज़ में इस बात का खुलासा किया है कि उसे साधारण पानी से एलर्जी है। पानी छूते ही उसका ऐसा हाल हो जाता है कि वो तड़प उठती है।

लड़की को होती है पानी से एलर्जी

एबी नाम की एक लड़की को पानी से अजीबोगरीब एलर्जी हो जाती है। वो पानी पी तो सकती है लेकिन पानी को हाथ नहीं लगा सकती है। पानी के संपर्क में आते ही उसकी त्वचा पर रिएक्शन होने लगता है। पानी पड़ते ही उसकी त्वचा पर सूजन, खुजली, चकत्ते और जलन जैसी दिक्कत होने लगती है। ये बेहद दर्दनाक होता है। वो हफ्ते में सिर्फ एक ही बार नहाती है, वो भी काफी जल्दी-जल्दी ताकि उसे ज्यादा देर तक पानी में न रहना पड़े। थोड़ी देर भी पानी में रहने से उसकी तकलीफ बढ़ने लगती है।

आखिर क्या है ये बीमारी

आपको बता दें एबी को एक्वाजेनिक अर्टिकारिया नाम की एक कंडीशन है, जो उसे शरीर पर पानी पड़ते ही रिएक्शन देती है। ये कोई आम बीमारी नहीं है, पूरी दुनिया में 200 मिलियन लोगों में से किसी एक को ये अजीबोगरीब एलर्जिक रिएक्शन होता है। 16 साल की उम्र में पहली बार उसे ये रिएक्शन महसूस हुआ, जिसे एक्सेप्ट करना भी मुश्किल था।  हालांकि बाद में उन्होंने इस परिस्थिति के साथ जीना सीख लिया।

एक्वाजेनिक पित्ती के साथ रहना

बता दें एक्वाजेनिक पित्ती के साथ रहने के लिए ट्रिगर्स से बचने और इसे लक्षणों को रोकने के लिए कुछ टिप्स को फॉलो कर सकते हैं

हाइपोएलर्जेनिक लोशन से त्वचा को नियमित रूप से मॉइस्चराइज़ करें

जलरोधक कपड़े पहने

बारिश के मौसम में बिगाने से बचने के लिए छतरियों का उपयोग करें

पानी रहित सफ़ाई के तरीकों का उपयोग करें जैसे कि बिना कुल्ला किए बॉडी वाइप्स, लक्षणों को ट्रिगर किए बिना स्वच्छता बनाए रखने में मदद कर सकते हैं

क्या पानी से होने वाली एलर्जी का कोई इलाज है

एक्वाजेनिक पित्ती का कोई इलाज नहीं है, लेकिन कई उपचार लक्षणों को प्रबंधित करने में मदद कर सकते हैं। एंटीहिस्टामाइन का उपयोग आमतौर पर हिस्टामाइन प्रतिक्रिया को कम करने और खुजली और सूजन को कम करने के लिए किया जाता है। कुछ मामलों में, कॉर्टिकोस्टेरॉइड्स, ल्यूकोट्रिएन इनहिबिटर या फोटोथेरेपी जैसी अतिरिक्त दवाओं की सिफारिश की जा सकती है। निवारक उपायों में पानी के संपर्क में आने से पहले त्वचा की सुरक्षा के लिए बैरियर क्रीम लगाना या गर्म या ठंडे के बजाय गुनगुने पानी का उपयोग करना शामिल है, जो लक्षणों को कम करने में मदद कर सकता है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *