हर कोई स्किन से जुड़ी समस्याओं से परेशान है। सर्दियों में सबसे बड़ी समस्या ये आती है कि चेहरे में डलनेस, एक्ने और पिग्मेंटेशन की समस्या शुरू हो जाती है। साथ ही समय के साथ-साथ त्वचा कोलेजन खोने लगती है और ये टूटने लगती है। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपकी स्किन पूरी तरह अच्छी रहे तो आलू का इस्तेमाल आपकी स्किन को पूरी तरह से हेल्दी रखने में मदद कर सकता है। आलू में बायोएक्टिव गुण होते हैं जो त्वचा के अंदर पोषण प्रदान करते हैं और स्किन की कई समस्याओं में कमी लाते हैं।

आलू से फेस पैक

For Dryness

अक्सर सर्दियों में त्वचा ड्राई हो जाती है और इसे एक्ट्रा हाइड्रेशन की जरूरत होती है। इसलिए आप आलू से बना फेस पैक अपनी त्वचा पर लगा सकते हैं। इसे बनाने के लिए एक चम्मच नारियल का तेल लें और इसमें आलू का रस मिला लें और फिर इसे लगा लें। इससे ट्रांसएपिडर्मल हाइड्रेशन रुकता है, जिस प्रकार से ये ड्राईनेस को कम करने में मददगार है।

For Oily Skin

ऑयली स्किन के लिए आपको चाहिए तीन बड़े चम्मच आलू के रस और उसमें एक बड़ा चम्मच बेंटोनाइट क्ले और 1 चम्मच टी ट्री ऑयल मिला लें। जब ये मास्क बन जाए तो इसे चेहरे पर लगा लें, लेकिन आंखों के नाजुक हिस्से पर न लगाएं और इसे धोने से पहले 15-20 मिनट तक लगा रहने दें। आलू के रस और बेंटोनाइट क्ले के कसैले गुण होते हैं और अतिरिक्त सीबम को सोखने में मदद मिलती है। साथ ही टी ट्री ऑयल मुंहासों को कम करने में भी मददगार है।

For Sensitive skin

सेंसिटिव स्किन के लिए तीन बड़े चम्मच आलू के रस में एक बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल और कैमोमाइल एसेंशियल ऑयल मिला लें। जब तैयार हो जाए तो इसे अपने चेहरे पर धीरे से लगा लें और धोने से पहले 15-20 मिनट तक लगा रहने दें। ये मास्क एंटी इंफ्लेमेटरी है और त्वचा को रेडनेस और सूजन से बचाता है।

For Pigmentation

पिंगमेंटेशन को चेहरे से हटाने के लिए दो बड़े चम्मच आलू का रस, एक बड़ा चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच शहद लें और मिला लें। इस मास्क को धोने से पहले 15-20 मिनट तक लगा रहने दें। आपको बता दें कि आलू के रस और नींबू हाइपरपिग्मेंटेशन को कम करने का काम करते हैं और शहद नमी और पोषण प्रदान करते हैं तो इस तरह से आलू का फेस पैक आपके चेहरे से पिग्मेंटेशन कम करने में मदद करता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *