चाय को अक्सर स्वाद के साथ जोड़ा जाता है, लेकिन कभी भी वेट लॉस से जोड़कर नहीं देखा गया। माना कि चाय सिर्फ एक रिफ्रेशिंग ड्रिंक है पर वेट लॉस में भी आप इसकी मदद ले सकते हैं, खासकर तेजपत्ते की चाय। तेजपत्ते का सेवन वजन घटाने में तेजी से मदद कर सकता है, लेकिन कैसे? तो चलिए जानते हैं कि किस तरह तेज पत्ता वेट लॉस के लिए फायदेमंद है और इसकी रेसिपी।

तेज पत्ते की चाय

तेज पत्ते में वजन घटाने की बहुत क्षमता है। तेज पत्ता में ऐसे एंजाइम पाए जाते हैं जो प्रोटीन को तोड़ने और पाचन को तेज करने में बेहद फायदेमंद होते हैं। इससे कोलेस्ट्रॉल कम होता है और मल त्यागने की क्षमता बेहतर होती है। तेज पत्ते की चाय पीने से आपका शरीर भरा हुआ महसूस होता है, जिससे आप स्नैकिंग से बचते हैं और वेट लॉस में मदद मिलती है।

बनाने का तरीका

तेज पत्ते की चाय बनाने के लिए आपको चाहिए पानी, चाय की पत्तियां, सूखे तेज पत्ते, अदरक, चीनी और दूध। इसे बनाने की विधि में आपको एक पैन में पानी गर्म करना और उबालने देना है। इसके बाद इसमें चाय की पत्तियां डालनी है और 4-5 मिनट तक उबालना है। अब इस मिश्रण में अदरक के टुकड़े और तेज पत्ते डाल लें। मिश्रण में दूध डालें और 3-4 मिनट तक उबलने दें। लीजिए अब आपकी तेज पत्ता चाय तैयार है।

तेजपत्ता और दालचीनी चाय

तेजपत्ता, दालचीनी पाउडर और शहद के साथ बनी चाय भी वजन घटाने में मददगार हो सकती है। तेजपत्ता अपने एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-फंगल और एंटीबैक्टीरियल गुणों के कारण जाना जाता है, जिससे शरीर की विषाक्त सामग्री खत्म हो सकती है। इसे बनाने के लिए एक चम्मच दालचीनी पाउडर लें, दो से तीन तेज पत्ते, जिन्हें पानी में उबालें, अब इसमें दालचीनी मिला लें और 5 मिनट तक उबलने दें। अब पानी को छान लें और स्वाद के लिए शहद डाल लें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले एक बार डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *