अभी-अभी क्रिसमस का त्यौहार खत्म हुआ और ऐसे में लोगों ने बड़ी धूमधाम से सेलिब्रेट किया, लेकिन कई लोगों ने क्रिसमस का जश्न जमकर पार्टी कर मनाया। और ऐसे में इन पार्टियों में शराब आदि का सेवन खूब किया जाता है, जिसके चलते अगले दिन हैंगओवर हो जाता है और फिर वे सिर पकड़कर बैठे रहते हैं और आगे चलकर अभी न्यू ईयर भी आएगा, तब भी पार्टी होगी तो ऐसे में ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है, जहां आपको बताया जाएगा कि किस तरह आपकी बॉडी को डिटॉक्स किया जा सकता है और आपका हैंगओवर खत्म हो सकता है।

पानी

शराब से बॉडी डिहाइड्रेट हो जाती है, जिससे आपको बहुत कमजोरी, सिरदर्द या चिड़चिड़ापन महसूस होता है और हैंगओवर के अन्य लक्षण भी बढ़ने लगते हैं। ऐसे में बहुत जरूरी है कि आप अपने शरीर में पानी की मात्रा कम न होने दें। थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें, ताकि सिर दर्द से जल्द राहत मिल सके।

इलेक्ट्रोलाइट्स

जब ज्यादा शराब का सेवन किया जाए तो बॉडी में इलेक्ट्रोलाइट्स की मात्रा कम हो जाती है, जिस वजह से हैंगओवर बढ़ने लगता है। इसलिए ऐसी चीजों का सेवन करें जिससे शरीर में खोए हुए इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी पूरी हो जाए तो ऐसे में आप नारियल पानी, संतरे, केले, स्ट्रॉबेरी, दही, पालक, तरबूज, ओट्स, एवोकाडो जैसी चीजों का सेवन कर सकते हैं।

नींबू पानी

ज्यादा मात्रा में अगर पानी नहीं पी रहे हैं तो नींबू पानी का सेवन करते रहें। इससे एक तो आपके शरीर में पानी की मात्रा बढ़ेगी और नींबू बॉडी को डिटॉक्स करने और हैंगओवर उतारने में बेहद फायदेमंद है। लेकिन ध्यान रखें कि इसमें चीनी न हो।

ठंडे पानी से नहाना

अगर सिरदर्द हो तो बिस्तर पर न लेटे रहें, बल्कि ताजी हवा में बैठने या ठहलने की कोशिश करें। ठंडे पानी से नहाए ताकि दिमाग शांत रहे और त्वचा के माध्यम से विषाक्त पदार्थ खत्म हो सके। नहाने के बाद आप कुछ देर के लिए सो सकते हैं।

अदरक

शराब की वजह से आपको उल्टी या मतली का एहसास हो रहा है तो ऐसे में आप मुंह में अदरक का एक छोटा टुकड़ा रखकर धीरे-धीरे चबा सकते हैं।

पौष्टिक खाना

खानपान पर भी ध्यान देना जरूरी होता है। तला-भुना या मसालेदार खाने से बचें, इससे तबीयत अधिक बिगड़ सकती है। साथ ही आप उच्च एंटीऑक्सीडेंट युक्त खाद्य पदार्थ जैसे जामुन, पत्तेदार साग, नट्स, खिचड़ी, दलिया आदि का सेवन करें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले एक बार डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *